ಸೋಮವಾರ, ಮೇ 6, 2024
ಮೂಡಬಿದರೆ: ಖಾಸಗಿ ಕಾಲೇಜಿನ ಹಾಸ್ಟೆಲ್‌ನಲ್ಲಿ ಪದವಿ ಪೂರ್ವ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿನಿ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆ..!-ಸೇಡಂ ಮಾಜಿ ಶಾಸಕ ಹಾಗೂ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಮುಖಂಡ ಡಾ ನಾಗರೆಡ್ಡಿ ಪಾಟೀಲ್ ನಿಧನ..!-Rain Alert : ನಾಳೆಯಿಂದ ರಾಜ್ಯದ ಕೆಲ ಜಿಲ್ಲೆಗಳಲ್ಲಿ ಮೇ 12ರವರೆಗೆ ಮಳೆ ನಿರೀಕ್ಷೆ..!-ಅಮೇಥಿಯಲ್ಲಿರುವ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್​ ಕಚೇರಿ ಮೇಲೆ ದುಷ್ಕರ್ಮಿಗಳಿಂದ ದಾಳಿ; ಕಾರುಗಳು ಧ್ವಂಸ..!-ಬಂಟ್ವಾಳ: ನೇತ್ರಾವತಿ ನದಿ ನೀರಿನಲ್ಲಿ ಆಟವಾಡಲು ಇಳಿದ ಇಬ್ಬರು ಬಾಲಕಿಯರು ನೀರುಪಾಲು..!-6 ವರ್ಷದ ಮಗುವನ್ನು ಮೊಸಳೆಗಳಿದ್ದ ನಾಲೆಗೆ ಎಸೆದ ತಾಯಿ!-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಅರ್ಚಕ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆಗೆ ಶರಣು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಅರ್ಚಕ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆಗೆ ಶರಣು-ತೇಜಸ್ವಿ ಸೂರ್ಯ ಮೀನು ತಿನ್ನುತ್ತಾ ಎಲ್ಲರ ಮೇಲೆ ಗೂಂಡಾಗಿರಿ ಮಾಡುತ್ತಿದ್ದಾರೆ ; ಕಂಗನಾ ರಣಾವತ್ ಹೇಳಿಕೆ ವಿಡಿಯೋ ವೈರಲ್-ದಿಂಗಾಲೇಶ್ವರ ಶ್ರೀ ವಿರುದ್ದ ಎಫ್ ಐಆರ್ ದಾಖಲು!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

फ्रेंच गुएना से लॉन्च हुआ ISRO का जीसैट-24, TATA कंपनी को सबसे बड़ा फायदा

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
फ्रेंच गुएना से लॉन्च हुआ ISRO का जीसैट-24, TATA कंपनी को सबसे बड़ा फायदा

यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) और एरियन स्पेस (Arianspace) ने भारत के जीसैट-24 (GSAT-24) संचार उपग्रह को 22 जून 2022 को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में तैनात कर दिया है. इस सैटेलाइट का फायदा टाटा कंपनी को होगा. क्योंकि इसरो की कॉमर्शियल ब्रांच न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) ने जीसैट-24 उपग्रह को टाटा प्ले (TATA Play) को लीज पर दे दिया है. 
अब देश में डीटीएच जरूरतों को पूरा करने में यह सैटेलाइट अखिल भारतीय कवरेज मुहैया कराएगा. इस सैटेलाइट और उसके सभी उपकरणों को 18 मई 2022 को मालवाहक विमान ग्लोबमास्टर सी-17 के जरिए कौरोउ भेजा गया था. जीसैट-24 एक 24-केयू बैंड संचार उपग्रह है जिसका वजन 4181 किलोग्राम है. लॉन्चिंग 22 जून 2022 को फ्रांस के फ्रेंच गुएना स्थित कौरोउ स्थित एरियल स्पेस सेंटर से की गई. जीसैट-24 सैटेलाइट 15 सालों के लिए काम करेगा. यह अपनी सेवाएं डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर टाटा प्ले के लिए देगा. इस सैटेलाइट की मदद से पूरे भारत में टाटा प्ले ज्यादा बेहतर और सुचारू रूप से चलने वाली डीटीएच सेवाएं दे पाएगा. एरियनस्पेस से यह 25वां भारतीय सैटेलाइट लॉन्च किया है. एरियनस्पेस ने 11 जीसैट-24 सैटेलाइट्स अब तक लॉन्च किए हैं. इसरो और एरियनस्पेस का संबंध 1981 से लगातार बना हुआ है. इसकी शुरुआ Apple सैटेलाइट की लॉन्चिंग से हुई थी.  

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय