ಸೋಮವಾರ, ಮೇ 6, 2024
ಅಮೇಥಿಯಲ್ಲಿರುವ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್​ ಕಚೇರಿ ಮೇಲೆ ದುಷ್ಕರ್ಮಿಗಳಿಂದ ದಾಳಿ; ಕಾರುಗಳು ಧ್ವಂಸ..!-ಬಂಟ್ವಾಳ: ನೇತ್ರಾವತಿ ನದಿ ನೀರಿನಲ್ಲಿ ಆಟವಾಡಲು ಇಳಿದ ಇಬ್ಬರು ಬಾಲಕಿಯರು ನೀರುಪಾಲು..!-6 ವರ್ಷದ ಮಗುವನ್ನು ಮೊಸಳೆಗಳಿದ್ದ ನಾಲೆಗೆ ಎಸೆದ ತಾಯಿ!-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಅರ್ಚಕ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆಗೆ ಶರಣು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಅರ್ಚಕ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆಗೆ ಶರಣು-ತೇಜಸ್ವಿ ಸೂರ್ಯ ಮೀನು ತಿನ್ನುತ್ತಾ ಎಲ್ಲರ ಮೇಲೆ ಗೂಂಡಾಗಿರಿ ಮಾಡುತ್ತಿದ್ದಾರೆ ; ಕಂಗನಾ ರಣಾವತ್ ಹೇಳಿಕೆ ವಿಡಿಯೋ ವೈರಲ್-ದಿಂಗಾಲೇಶ್ವರ ಶ್ರೀ ವಿರುದ್ದ ಎಫ್ ಐಆರ್ ದಾಖಲು!-ಕ್ರಿಸ್ ಗೇಲ್ ದಾಖಲೆ ಮುರಿದ RCB ನಾಯಕ ಫಾಫ್ ಡುಪ್ಲೆಸಿಸ್!-ಕೆರೆ ಮೀನು ತಿಂದು ಇಬ್ಬರು ಮೃತ: ಹಲವರು ಅಸ್ವಸ್ಥ-ಪ್ರಜ್ವಲ್‌ ರೇವಣ್ಣರ ಅಶ್ಲೀಲ ವಿಡಿಯೋವನ್ನು ನಾನು ನೋಡುವ ಧೈರ್ಯ ಮಾಡಿಲ್ಲ :ನಿಖಿಲ್‌ ಕುಮಾರಸ್ವಾಮಿ
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

पल्लवी पुरकायस्थ के हत्यारे को मिले मौत की सजा, पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
पल्लवी पुरकायस्थ के हत्यारे को मिले मौत की सजा, पिता ने बॉम्बे हाईकोर्ट में दाखिल की याचिका

वकील पल्लवी पुरकायस्थ की 9 अगस्त साल 2012 को मुंबई स्थित फ्लैट में हत्या हो गई थी. मुंबई के वडाला उपनगर में हुई इस वारदात के आरोपी सज्जाद मुगल पठान को कोर्ट ने दोषी करार दिया था. कोर्ट ने सज्जाद को साल 2014 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. पल्लवी पुरकायस्थ के पिता ने अब सज्जाद की सजा बढ़ाने की मांग को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.


पल्लवी पुरकायस्थ के पिता अतनु पुरकायस्थ की ओर से हाईकोर्ट में सजा बढ़ाने की याचिका अधिवक्ता अभिषेक येंडे ने दाखिल की है. याचिकाकर्ता ने कहा है कि वारदात जितनी जघन्य थी, सत्र अदालत की ओर से दोषी को सुनाई गई सजा उस अनुपात में नहीं है. पल्लवी पुरकायस्थ के पिता की ओर से दाखिल याचिका पर बॉम्बे हाईकोर्ट में 22 सितंबर को सुनवाई होगी.

याचिकाकर्ता ने ये भी कहा है कि पल्लवी की हत्या के मामले में सजायाफ्ता सज्जाद का व्यवहार से साफ है कि इस नृशंस हत्या के पीछे क्या मकसद था. दोषी ने महिलाओं पर कमेंट पास किए और उन्हें घूरा. इस बात की पुष्टि करने के लिए भी ठोस सबूत हैं कि पल्लवी पुरकायस्थ ने कई मौकों पर अपने प्रेमी और उसके दोस्तों को ये बताया था कि किस तरह उसने उसे असहज कर दिया.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय