ಮಂಗಳವಾರ, ಮೇ 7, 2024
ದ.ಕ. ಸಬ್ ರಿಜಿಸ್ಟರ್ ಗಳಲ್ಲಿ ಸಮಯಕ್ಕೆ ಸರಿಯಾಗಿ ಸಿಗದ ಸರ್ವರ್. ನಾಗರಿಕರು ಹೈರಾಣ!-ಪ್ರಜ್ವಲ್ ರೇವಣ್ಣ ಪೆನ್ ಡ್ರೈವ್ ಲೀಕ್ ಆಗಲು ನನ್ನ ಪಾತ್ರವಿಲ್ಲ; ದೇವರಾಜೆಗೌಡರಿಂದ ಸುಳ್ಳು ಆರೋಪವೆಂದ ಡಿಕೆ ಶಿವಕುಮಾರ್-ಕೋವಿಡ್ ಲಸಿಕೆಯಿಂದಲೇ ನನಗೆ ಹೃದಯಾಘಾತ ಸಂಭವಿಸಿರಬಹುದು? ನಟ ಶ್ರೇಯಸ್ ತಲ್ಪಾಡೆ-ಆಘಾತಕಾರಿ ಘಟನೆ; ಕ್ರಿಕೆಟ್‌ ಆಡುತ್ತಿದ್ದಾಗ ಖಾಸಗಿ ಅಂಗಕ್ಕೆ ಚೆಂಡು ಬಡಿದು ಬಾಲಕ ಸಾವು..!-ತಮ್ಮ ಭಾವಚಿತ್ರವನ್ನು ಅಳವಡಿಸಿ ಮತ ಹಾಕುವಂತೆ ಪೋಸ್ಟ್ ; ಆಪ್ತನ ವಿರುದ್ಧ ಅನಂತ್ ಕುಮಾರ್ ಹೆಗ್ಡೆ ದೂರು ದಾಖಲು.!-Gold Rate: 10 ಗ್ರಾಂ ಆಭರಣದ ಬೆಲೆ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ ; ಇಲ್ಲಿದೆ ಇಂದಿನ ಚಿನ್ನ ಬೆಳ್ಳಿಯ ದರದ ವಿವರ-ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ SSLC ಪಲಿತಾಂಶ ಪ್ರಕಟ; ರಿಸಲ್ಟ್ ನೋಡುವುದು ಹೇಗೆ.!-ಮೇ 7 ರ ಚುನಾವಣೆ ಬಳಿಕ ಪ್ರಜ್ವಲ್ ರೇವಣ್ಣ ಭಾರತಕ್ಕೆ ಆಗಮನ..?-ಮದುವೆಗೆ ತೆರಳಿದ್ದ 5 ಮಂದಿ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳು ಕನ್ಯಾಕುಮಾರಿ ಬೀಚ್ ನಲ್ಲಿ ಮುಳುಗಿ ಸಾವು!-ಚಾಲಕ ನಿಯಂತ್ರಣ ತಪ್ಪಿ 5 ವಿದಾರ್ಥಿಗಳ ದುರಂತ ಅಂತ್ಯ..!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

KCR की तारीफ, केंद्र सरकार पर हमला... PM उम्मीदवारी के सवाल पर कन्नी काट गए नीतीश कुमार

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
KCR की तारीफ, केंद्र सरकार पर हमला… PM उम्मीदवारी के सवाल पर कन्नी काट गए नीतीश कुमार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बुधवार को बिहार की राजधानी पटना में थे. केसीआर ने पटना में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से मुलाकात की. केसीआर ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी मुक्त भारत बनाने का आह्वान किया.

सीएम नीतीश ने केसीआर की जमकर तारीफ की. केसीआर ने एक कार्यक्रम में गलवान घाटी में शहीद सैनिकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी. इस दौरान नीतीश कुमार केंद्र की सरकार पर हमलावर दिखे. नीतीश कुमार ने कहा कि हमलोगों का हैदराबाद से काफी पुराना रिश्ता है. उन्होंने कहा कि हम 1986 में वहां जाकर कृषि से संबंधित बातें सीखे थे. जब हम अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे तब भी हम जाते रहते थे. अब तो वो अलग राज्य बन गया.

नीतीश कुमार ने केसीआर से कहा कि आपने तेलंगाना को अलग राज्य की मान्यता दिलाई. ये लोग कैसे भूल सकते हैं. उसके बाद भी आपके खिलाफ बहुत कुछ कहा जाता है. उन्होंने कहा कि आपके राज्य के प्रति हमारे मन में काफी श्रद्धा है. आपने गलवान घाटी में शहीद लोगों के परिजन और हैदराबाद में मृत लोगों के परिवार वालों को भी आपने आर्थिक मदद की है. इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद देता हूं. उन्होंने कहा कि आप अपने राज्य का विकास करने में लगे हैं. मैं आपका बिहार की धरती पर अभिनंदन करता हूं.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय