ಮಂಗಳವಾರ, ಮೇ 7, 2024
ದ.ಕ. ಸಬ್ ರಿಜಿಸ್ಟರ್ ಗಳಲ್ಲಿ ಸಮಯಕ್ಕೆ ಸರಿಯಾಗಿ ಸಿಗದ ಸರ್ವರ್. ನಾಗರಿಕರು ಹೈರಾಣ!-ಪ್ರಜ್ವಲ್ ರೇವಣ್ಣ ಪೆನ್ ಡ್ರೈವ್ ಲೀಕ್ ಆಗಲು ನನ್ನ ಪಾತ್ರವಿಲ್ಲ; ದೇವರಾಜೆಗೌಡರಿಂದ ಸುಳ್ಳು ಆರೋಪವೆಂದ ಡಿಕೆ ಶಿವಕುಮಾರ್-ಕೋವಿಡ್ ಲಸಿಕೆಯಿಂದಲೇ ನನಗೆ ಹೃದಯಾಘಾತ ಸಂಭವಿಸಿರಬಹುದು? ನಟ ಶ್ರೇಯಸ್ ತಲ್ಪಾಡೆ-ಆಘಾತಕಾರಿ ಘಟನೆ; ಕ್ರಿಕೆಟ್‌ ಆಡುತ್ತಿದ್ದಾಗ ಖಾಸಗಿ ಅಂಗಕ್ಕೆ ಚೆಂಡು ಬಡಿದು ಬಾಲಕ ಸಾವು..!-ತಮ್ಮ ಭಾವಚಿತ್ರವನ್ನು ಅಳವಡಿಸಿ ಮತ ಹಾಕುವಂತೆ ಪೋಸ್ಟ್ ; ಆಪ್ತನ ವಿರುದ್ಧ ಅನಂತ್ ಕುಮಾರ್ ಹೆಗ್ಡೆ ದೂರು ದಾಖಲು.!-Gold Rate: 10 ಗ್ರಾಂ ಆಭರಣದ ಬೆಲೆ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ ; ಇಲ್ಲಿದೆ ಇಂದಿನ ಚಿನ್ನ ಬೆಳ್ಳಿಯ ದರದ ವಿವರ-ಶೀಘ್ರದಲ್ಲೇ SSLC ಪಲಿತಾಂಶ ಪ್ರಕಟ; ರಿಸಲ್ಟ್ ನೋಡುವುದು ಹೇಗೆ.!-ಮೇ 7 ರ ಚುನಾವಣೆ ಬಳಿಕ ಪ್ರಜ್ವಲ್ ರೇವಣ್ಣ ಭಾರತಕ್ಕೆ ಆಗಮನ..?-ಮದುವೆಗೆ ತೆರಳಿದ್ದ 5 ಮಂದಿ ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳು ಕನ್ಯಾಕುಮಾರಿ ಬೀಚ್ ನಲ್ಲಿ ಮುಳುಗಿ ಸಾವು!-ಚಾಲಕ ನಿಯಂತ್ರಣ ತಪ್ಪಿ 5 ವಿದಾರ್ಥಿಗಳ ದುರಂತ ಅಂತ್ಯ..!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

मोदी के फैन हुए जापानी कंपनियों के CEOs, भारत के फ्यूचर को लेकर कही ये बात

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
मोदी के फैन हुए जापानी कंपनियों के CEOs, भारत के फ्यूचर को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) Quad शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने जापान की यात्रा पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने जापान के कई टॉप बिजनेसमैन (Businessman) से मुलाकात की. प्रधानमंत्री ने जापान की कंपनियों (Japanese Companies) से भारत में निवेश के मौके तलाशने की अपील भी की. सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (Suzuki Motor Corporation) के चेयरमैन ने तो प्रधानमंत्री मोदी के काम की जमकर तारीफ भी कर दी.

सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं प्रेसिडेंट तोशिहिरो सुजुकी (Toshihiro Suzuki) ने कहा कि पीएम मोदी जो सुधार कर रहे हैं, वे भारत को मॉडर्न लैंडस्केप में बदल रहे हैं. उन्होंने कहा कि जापान की कंपनियां पीएम मोदी की आत्मनिर्भरता की मुहिम को सपोर्ट कर रही हैं. तोशिहिरो सुजुकी के अलावा प्रधानमंत्री ने सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के सीनियर एडवाइजर ओसामु सुजुकी (Osamu Suzuki), सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन के बोर्ड डाइरेक्टर मासायोशी सॉन (Masayoshi Son) और यूनिक्लो के प्रेसिडेंट एवं सीईओ तादाशि यानाई (Tadashi Yanai) से भी मुलाकात की.

सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन के बोर्ड डाइरेक्टर मासायोशी सॉन (Masayoshi Son) ने भी पीएम मोदी और भारत की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. हर रोज भारत में नए स्टार्टअप बन रहे हैं और नए यूनिकॉर्न तैयार हो रहे हैं. मुझे लगता है कि भारत का भविष्य उज्ज्वल है. प्रधानमंत्री मोदी भारत की सफलता के लिए प्रतिबद्ध हैं. वे स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न को सपोर्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही वे भारत को दुनिया में टेक का सेंटर बना रहे हैं.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय