ಬುಧವಾರ, ಮೇ 8, 2024
ಕೋವಿಶೀಲ್ಡ್‌ ಅಡ್ಡ ಪರಿಣಾಮ ಬಹಿರಂಗ ಆದ ಬೆನ್ನಲ್ಲೇ ಉತ್ಪಾದನೆ ಸ್ಥಗಿತಗೊಂಡಿದೆ ಎಂದ ಕಂಪೆನಿ..!-ಭಾರತೀಯ ಸಾಗರೋತ್ತರ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅಧ್ಯಕ್ಷ ಸ್ಥಾನಕ್ಕೆ ಸ್ಯಾಮ್ ಪಿತ್ರೋಡಾ ರಾಜೀನಾಮೆ..!-ಶಾಕಿಂಗ್ ನ್ಯೂಸ್; ಚಿಕನ್‌ ಶವರ್ಮಾ ತಿಂದು 19 ವರ್ಷದ ಯುವಕ ಸಾವು..!-ಅನುಭವಿ ರಾಜಕಾರಣಿ ಕೆ.ವಸಂತ ಬಂಗೇರವರ ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ ಕ್ಷೇತ್ರದಲ್ಲಿ ಸೋಲು ಗೆಲುವಿನ ರಾಜಕೀಯ ಪಯಣ ಹೇಗಿತ್ತು..!-ಮದುವೆ ಆಗಲ್ಲ, ಆದರೆ ರಾಜಕೀಯಕ್ಕೆ ಹೋಗುವ ಆಸೆ ಇದೆ; ಸೋನು ಶ್ರೀನಿವಾಸ್ ಗೌಡ-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ ಮಾಜಿ ಶಾಸಕ ಕೆ. ವಸಂತ ಬಂಗೇರ ನಿಧನ..!-ರೋಹಿಣಿ ಸಿಂಧೂರಿ ಮತ್ತು ರೂಪ ಮೌದ್ಗಿಲ್ ಗೆ ನ್ಯಾಯಾಲಯ ಮಹತ್ವದ ಸಲಹೆ ; ಏನದು?-ಕೋವಿಶೀಲ್ಡ್ ಲಸಿಕೆ ಹಿಂಪಡೆದ ತಯಾರಕ ಕಂಪನಿ ಆಸ್ಟ್ರಾಜೆನಿಕಾ..!-ಹೆಚ್ ಡಿ ರೇವಣ್ಣಗೆ ಮೇ 14 ರವರೆಗೆ ನ್ಯಾಯಾಂಗ ಬಂಧನ ಮುಂದೂಡಿಕೆ..!-ಮಂಗಳೂರು: 21 ವರ್ಷದ ಕಾಲೇಜು ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿನಿ ನಾಪತ್ತೆ...!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

UP: शराब पीकर मारपीट करता था पति, पत्नी ने हत्या कर आंगन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया शव

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
UP: शराब पीकर मारपीट करता था पति, पत्नी ने हत्या कर आंगन में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया शव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शराबी पति की मारपीट से परेशान होकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि ससुराल पहुंचे युवक ने पत्नी के साथ मारपीट की थी. रोज-रोज की मारपीट और शराबी पति से परेशान पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद पत्नी ने घर के आंगन में चार फीट का गड्ढा खोदकर शव दफना दिया.


युवक जब कई दिन तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां सुमित्रा देवी निवासी गांव मंगतखेड़ा थाना पुरवा ने 25 जून को पुलिस से शिकायत की. शिकायत में सुमित्रा ने कहा कि मेरा बेटा ओमप्रकाश घर से कहीं चला गया है. इस पर पुलिस खोजबीन में जुट गई. पुलिस ने जांच के दौरान ससुराल वालों पर शक होने के बाद शिकंजा कसा. पुलिस ने पुरवा थाना क्षेत्र के अमरी गांव में ससुराल वालों पर सख्ती की. युवक की पत्नी सावित्री से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया.

इसके बाद सा​वित्री की निशानदेही पर युवक का शव बरामद किया गया. पत्नी ने पति के शव को घर के आंगन में ही दफना दिया था. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला. शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. पुलिस ने आरोपी पत्नी सावित्री देवी को हिरासत में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है. SP दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि युवक 25 जून से लापता था. उसका शव ससुराल में मिला है. प्रथम दृष्टया पत्नी के द्वारा हत्या की बात सामने आई है. पत्नी के साथ और कौन शामिल थे, इसकी भी जांच की जा रही है.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय