ಶುಕ್ರವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 26, 2024
ಲೋಕಸಭೆ ಚುನಾವಣೆ; ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ ಇಂದು 14 ಕ್ಷೇತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಮೊದಲ ಹಂತದ ಮತದಾನ ಆರಂಭ-ಕರ್ಬೂಜ ಹಣ್ಣಿನಲ್ಲಿರುವ ವಿಶೇಷವಾದ ಆರೋಗ್ಯಕಾರಿ ಲಾಭಗಳೆಷ್ಟು.?-ಜೆಡಿಯು ಯುವ ಮುಖಂಡ ಸೌರಭ್​ ಕುಮಾರ್ ಗುಂಡಿಕ್ಕಿ ಹತ್ಯೆ..!-Rain Alert: ರಾಜ್ಯದ ಹಲವು ಜಿಲ್ಲೆಗಳಲ್ಲಿ 4 ದಿನಗಳ ಕಾಲ ಮುನ್ಸೂಚನೆ..!-ಬಂಟ್ವಾಳ: ಅನಾರೋಗ್ಯದ ನಡುವೆಯೂ ಮತದಾನ ಮುಗಿಸಿ ಇಹಲೋಕ ತ್ಯಜಿಸಿದ ಮಾಜಿ ಸೈನಿಕ..!-Gold Rate: 10 ಗ್ರಾಂ ಆಭರಣದ ಬೆಲೆ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ-ಚುನಾವಣೆ ಭಾಷಣ ಮಾಡುವಾಗ ವೇದಿಕೆಯಲ್ಲೇ ಕುಸಿದು ಬಿದ್ದ ಕೇಂದ್ರ ಸಚಿವ ನಿತಿನ್ ಗಡ್ಕರಿ.!-EVM: ಇವಿಎಂ ಕುರಿತು ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗದಿಂದ ಸ್ಪಷ್ಟನೆ ಕೇಳಿದ ಸುಪ್ರೀಂ ಕೋರ್ಟ್.!-ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಸುಮಲತಾ ಸಹಾಯ ಮಾಡಿಲ್ಲ; ಹಾಸನದಲ್ಲಿ ಬಿಜೆಪಿಯ ಕೆಲವರ ಸಹಾಯವಿಲ್ಲ :ದೇವೇಗೌಡ-HSRP ನಂಬರ್ ಪ್ಲೇಟ್ ಅಳವಡಿಸಲು ಮೇ 31ರ ವರೆಗೆ ಗಡುವು; ಎಷ್ಟು ಬೀಳಲಿದೆ ದಂಡ.!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

TMC प्रवक्ता साकेत गोखले को जयपुर से गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेरेक ओ ब्रायन का दावा

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
TMC प्रवक्ता साकेत गोखले को जयपुर से गुजरात पुलिस ने किया गिरफ्तार, डेरेक ओ ब्रायन का दावा

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने दावा किया है कि गुजरात पुलिस ने टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार कर लिया है. डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक, पुलिस ने ये कार्रवाई मोरबी ब्रिज हादसे पर गोखले के ट्वीट को लेकर की है. डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक, गुजरात पुलिस ने गोखले को जयपुर से गिरफ्तार किया है. 

 

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि साकेत गोखले ने सोमवार को दिल्ली से रात 9 बजे जयपुर के लिए उड़ान भरी थी. जैसे ही वे जयपुर पहुंचे, गुजरात पुलिस एयरपोर्ट पर उनका इंतजार कर रही थी. इसके बाद गुजरात पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. 


पुलिस ने फोन और सामान किया जब्त- टीएमसी डेरेक ओ ब्रायन के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 2 बजे साकेत गोखले ने अपनी मां को फोन किया और बताया कि उन्हें पुलिस अहमदाबाद ले जा रही है. टीएमसी सांसद ने दावा किया कि पुलिस ने उन्हें सिर्फ दो मिनट कॉल करने दिया, इसके बाद उनका फोन और सामान जब्त कर लिया. 

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय