ಭಾನುವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 28, 2024
ಲೋಕಸಭೆ ಚುನಾವಣೆ; ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ ಇಂದು 14 ಕ್ಷೇತ್ರಗಳಲ್ಲಿ ಮೊದಲ ಹಂತದ ಮತದಾನ ಆರಂಭ-ಕರ್ಬೂಜ ಹಣ್ಣಿನಲ್ಲಿರುವ ವಿಶೇಷವಾದ ಆರೋಗ್ಯಕಾರಿ ಲಾಭಗಳೆಷ್ಟು.?-ಜೆಡಿಯು ಯುವ ಮುಖಂಡ ಸೌರಭ್​ ಕುಮಾರ್ ಗುಂಡಿಕ್ಕಿ ಹತ್ಯೆ..!-Rain Alert: ರಾಜ್ಯದ ಹಲವು ಜಿಲ್ಲೆಗಳಲ್ಲಿ 4 ದಿನಗಳ ಕಾಲ ಮುನ್ಸೂಚನೆ..!-ಬಂಟ್ವಾಳ: ಅನಾರೋಗ್ಯದ ನಡುವೆಯೂ ಮತದಾನ ಮುಗಿಸಿ ಇಹಲೋಕ ತ್ಯಜಿಸಿದ ಮಾಜಿ ಸೈನಿಕ..!-Gold Rate: 10 ಗ್ರಾಂ ಆಭರಣದ ಬೆಲೆ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ-ಚುನಾವಣೆ ಭಾಷಣ ಮಾಡುವಾಗ ವೇದಿಕೆಯಲ್ಲೇ ಕುಸಿದು ಬಿದ್ದ ಕೇಂದ್ರ ಸಚಿವ ನಿತಿನ್ ಗಡ್ಕರಿ.!-EVM: ಇವಿಎಂ ಕುರಿತು ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗದಿಂದ ಸ್ಪಷ್ಟನೆ ಕೇಳಿದ ಸುಪ್ರೀಂ ಕೋರ್ಟ್.!-ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಸುಮಲತಾ ಸಹಾಯ ಮಾಡಿಲ್ಲ; ಹಾಸನದಲ್ಲಿ ಬಿಜೆಪಿಯ ಕೆಲವರ ಸಹಾಯವಿಲ್ಲ :ದೇವೇಗೌಡ-HSRP ನಂಬರ್ ಪ್ಲೇಟ್ ಅಳವಡಿಸಲು ಮೇ 31ರ ವರೆಗೆ ಗಡುವು; ಎಷ್ಟು ಬೀಳಲಿದೆ ದಂಡ.!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा बदलाव, अब कैदियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
योगी सरकार ने जेल मैनुअल में किया बड़ा बदलाव, अब कैदियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

उत्तर प्रदेश की जेलों में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. योगी सरकार ने अंग्रेजों के समय के जेल मैनुअल में बड़ा बदलाव किया है, जो 1941 में बनाया गया था. इसके तहत अब जेलों में काला पानी की सजा खत्म कर दी गई है. इसके साथ ही नए जेल मैनुअल के बाद बड़े बदलाव उत्तर प्रदेश की जेलों में देखने को मिलेंगे. जिसके तहत अब रिहाई के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा. डिजिटल सिस्टम-फास्ट सिस्टम के अंतर्गत कोर्ट से रिहाई का आदेश व ई ऑथेंटिकेटेड कॉपी को सही मानकर रिहाई कर दी जाएगी. इसके अलावा नए मैनुअल में महिलाओं के नहाने, कपड़ा धोने के लिए साबुन की व्यवस्था की गई है और सरसों तेल की जगह नारियल तेल, बाल झड़ने के लिए शैंपू भी दिए जाएंगे. 

नए मैनुअल के तहत जेल में मां के रहने पर 6 साल तक के बच्चों के लिए सुविधा की गई है. जिसमें नर्सरी होगी, जहां बच्चों की देखभाल की जाएगी. इन बच्चों की शिक्षा, दीक्षा और मनोरंजन के लिए व्यापक प्रदान किए जाएंगे. यही नहीं, मां की अनुमति के बाद जेल के बाहर किसी एजुकेशन इंस्टीट्यूट में भी बच्चों का एडमिशन कराया जाएगा. आने-जाने के लिए वाहन की भी सुविधा की जाएगी. टीबी जैसी बीमारी से ग्रस्त मरीजों के इलाज की सुविधा हर जिले में दी जाएगी.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय