ಮಂಗಳವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 30, 2024
ಅಮಿತ್ ಶಾ ಹೇಳಿಕೆ ತಿರುಚಿದ ಆರೋಪ ; ತೆಲಂಗಾಣ ಸಿಎಂ ರೇವಂತ್ ರೆಡ್ಡಿಗೆ ಸಮನ್ಸ್..!-ನಾಮಪತ್ರ ಹಿಂಪಡೆದ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ; ಬಿಜೆಪಿ ಸೇರ್ಪಡೆ ಸಾಧ್ಯತೆ.!-ಪ್ರಜ್ವಲ್ ರೇವಣ್ಣ ಅಶ್ಲೀಲ ವಿಡಿಯೋ ಕೇಸ್ ಗೆ ಟ್ವಿಸ್ಟ್ ದೂರುದಾರೆಯ ಅತ್ತೆಯಿಂದ ಶಾಕಿಂಗ್ ಹೇಳಿಕೆ.!-ಸಂಸದ ಪ್ರಜ್ವಲ್​ ರೇವಣ್ಣ ಜೆಡಿಎಸ್​ನಿಂದ ಉಚ್ಚಾಟನೆ.!-ಗೃಹಲಕ್ಷ್ಮಿ ಯೋಜನೆ ಹಣದಿಂದ ಮೊಬೈಲ್ ಖರೀದಿಸಿದ ಮಹಿಳೆ; ಡಿಸ್ಪ್ಲೇ ಪಿಚ್ಚರ್ ವೈರಲ್!-ಮಾಜಿ ಸಿಎಂ ಎಸ್​ಎಂ ಕೃಷ್ಣ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ದಾಖಲು.!-ನೇಣಿಗೆ ಶರಣಾದ ಖ್ಯಾತ ನಟಿ ಅಮೃತಾ ಪಾಂಡೆ.!-ಪ್ರಜ್ವಲ್ ರೇವಣ್ಣನಿಂದ 300ಕ್ಕೂ ಹೆಚ್ಚು ಮಹಿಳೆಯರ ಮೇಲೆ ಲೈಂಗಿಕ ಕೃತ್ಯ ; ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಹೆಬ್ಬಾಳ್ಕರ್-Weather Alert: ಮುಂದಿನ 5 ದಿನ ರಾಜ್ಯದಲ್ಲಿ ಹಲವೆಡೆ ಬಿಸಿಗಾಳಿ ಎಚ್ಚರಿಕೆ..!-ಮೇ 1ರಂದು ನೇಹಾ ಮನೆಗೆ ಅಮಿತ್ ಶಾ ಭೇಟಿ ; ಮುರುಗೇಶ್ ನಿರಾಣಿ.!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

अफ्रीका सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल का दिल टूटा, भावुक पोस्ट में कही ये बातें...

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
अफ्रीका सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल का दिल टूटा, भावुक पोस्ट में कही ये बातें…

टीम इंडिया को अपने ही घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलना है. सीरीज का आगाज गुरुवार (9 जून) से होगा. इस दिन पहला टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. 


टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह ऋषभ पंत को कमान सौंपी गई है. सीरीज से बाहर होने पर केएल राहुल का दिल टूट गया है. वह काफी भावुक नजर आए और उन्होंने एक भावुक पोस्ट भी शेयर की.केएल राहुल ने ट्विटर पोस्ट में कहा, ‘यह स्वीकार करना बेहद मुश्किल है, पर मैं आज से एक और चुनौती शुरू करा रहा हूं. पहली बार घर में टीम इंडिया की कप्तानी नहीं कर पाने के लिए बेहद निराश हूं. मगर बाहर से ही मेरा टीम के लड़कों को पूरा सपोर्ट रहेगा. मेरा सपोर्ट करने के लिए आप सभी का धन्यवाद. ऋषभ पंत और बाकी साथियों को सीरीज के लिए शुभकामनाएं.’

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय