ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ಏ.1ರಿಂದ ಸಿಗರೇಟ್, ತಂಬಾಕು ಉತ್ಪನ್ನಗಳ ಬೆಲೆ ಹೆಚ್ಚಳ-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಹೆಂಡತಿಗೆ ಕತ್ತಿಯಿಂದ ಕಡಿದ ಗಂಡ - ಪತ್ನಿಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ, ಪತಿ ರಕ್ತದೊತ್ತಡದಿಂದ ಸಾವು-ಶೋಭಿತಾ ಜೊತೆ ಡೇಟಿಂಗ್‌, ರೆಡ್‌ಹ್ಯಾಂಡ್ ಆಗಿ ಸಿಕ್ಕಿಬಿದ್ದ ನಾಗಚೈತನ್ಯ-ಸಂಭಾವನೆಗಾಗಿ ಎಂದೂ ಬೇಡಬಾರದು: ನಟಿ ಸಮಂತಾ-ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ-ಪ್ರಿಯಕರನ ಜೊತೆ ಸೇರಿ ಪತಿಯನ್ನೆ ಮುಗಿಸಿದ ಪತ್ನಿ- ತನಿಖೆಯಲ್ಲಿ ಸತ್ಯ ಬಯಲು-ಮಂಗಳೂರು: ಕದ್ರಿ ಜೋಗಿ ಮಠದ ಮತ್ಸ್ಯೇಂದ್ರನಾಥ ಗುಡಿ ಆವರಣದಲ್ಲಿ ಕ್ರಿ.ಶ 1423 ಕಾಲದ ಶಾಸನ ಪತ್ತೆ-ಬೆಂಗಳೂರು: ಕಾರಿನಲ್ಲಿ ಅನುಮಾನಾಸ್ಪದವಾಗಿ ವ್ಯಕ್ತಿ ಮೃತದೇಹ ಪತ್ತೆ
Previous
Next

UP: खुदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु की मूर्ति, दर्शन के लिए जुटी भक्तों की भीड़

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
UP: खुदाई के दौरान निकली भगवान विष्णु की मूर्ति, दर्शन के लिए जुटी भक्तों की भीड़

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मंदिर परिसर में खुदाई के दौरान भगवान विष्णि की दुर्लभ, प्राचीन मूर्ति मिली है. गांव में मूर्ति मिलने की खबर जंगल में आग की तरफ फैली और बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ धरती से निकली मूर्ति के दर्शन करने पहुंचे लगी. मूर्ति को गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में सुरक्षित रखा गया है.   

जिले में कुरारा विकास खंड क्षेत्र के पतारा गांव जंगलों में छोटा सा प्राचीन हनुमान मंदिर था. ग्रामीण इस मंदिर का नवनिर्माण करा रहे थे. खुदाई के दौरान मजदूरों को मूर्ति मिली. मूर्ति को निकलाकर धोया गया तो पता चला कि यह भगवान विष्णु की मूर्ति है.  

पतारा की ग्राम प्रधान चंदा देवी ने बताया कि गांव के बाहर बजरंग बली का अति प्राचीन मंदिर का ग्रामीण निर्माण कार्य करा रहे हैं. बुधवार को इस मंदिर परिसर में खुदाई का कार्य चल रहा था. तभी धरती के अंदर से भगवान विष्णु की अति प्राचीन, दुर्लभ मूर्ति बरामद हुई है. जिसे ग्रामीणों द्वारा मंदिर में स्थापित कर दिया है. पुरातत्व विभाग को मूर्ति मिलने की सूचना दे दी गई है. 

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय