ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ಏ.1ರಿಂದ ಸಿಗರೇಟ್, ತಂಬಾಕು ಉತ್ಪನ್ನಗಳ ಬೆಲೆ ಹೆಚ್ಚಳ-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಹೆಂಡತಿಗೆ ಕತ್ತಿಯಿಂದ ಕಡಿದ ಗಂಡ - ಪತ್ನಿಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ, ಪತಿ ರಕ್ತದೊತ್ತಡದಿಂದ ಸಾವು-ಶೋಭಿತಾ ಜೊತೆ ಡೇಟಿಂಗ್‌, ರೆಡ್‌ಹ್ಯಾಂಡ್ ಆಗಿ ಸಿಕ್ಕಿಬಿದ್ದ ನಾಗಚೈತನ್ಯ-ಸಂಭಾವನೆಗಾಗಿ ಎಂದೂ ಬೇಡಬಾರದು: ನಟಿ ಸಮಂತಾ-ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ-ಪ್ರಿಯಕರನ ಜೊತೆ ಸೇರಿ ಪತಿಯನ್ನೆ ಮುಗಿಸಿದ ಪತ್ನಿ- ತನಿಖೆಯಲ್ಲಿ ಸತ್ಯ ಬಯಲು-ಮಂಗಳೂರು: ಕದ್ರಿ ಜೋಗಿ ಮಠದ ಮತ್ಸ್ಯೇಂದ್ರನಾಥ ಗುಡಿ ಆವರಣದಲ್ಲಿ ಕ್ರಿ.ಶ 1423 ಕಾಲದ ಶಾಸನ ಪತ್ತೆ-ಬೆಂಗಳೂರು: ಕಾರಿನಲ್ಲಿ ಅನುಮಾನಾಸ್ಪದವಾಗಿ ವ್ಯಕ್ತಿ ಮೃತದೇಹ ಪತ್ತೆ
Previous
Next

Air India का बड़ा फैसला, परमानेंट कर्मचारियों को VRS का ऑप्शन, रिटायरमेंट लेने पर मिलेगा एकमुश्त पैसा

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
Air India का बड़ा फैसला, परमानेंट कर्मचारियों को VRS का ऑप्शन, रिटायरमेंट लेने पर मिलेगा एकमुश्त पैसा

एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्हें VRS यानी की Voluntary Retirement Scheme का विकल्प दे दिया गया है. अगर कर्मचारी की उम्र 55 साल से ज्यादा है या उन्होंने लगातार 20 साल तक कंपनी के साथ काम किया है, तो वे इस विकल्प को अब चुन पाएंगे.जब से एयर इंडिया की कमान टाटा समूह के पास आई है, कंपनी में कई बड़े परिवर्तन किए गए हैं. पहले ऊपर की मैनेजमेंट को बदला गया, फिर कुछ दूसरे अधिकारियों को बदला और अब स्वेच्छा से सेवानिवृत्त होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसके अलावा कंपनी ने ऐलान किया है कि तय समय के भीत जो भी कर्मचारी VRS के लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें एकमुश्त पैसा दिया जाएगा.कंपनी ने ये भी जानकारी दी है कि वाहक केबिन क्रू सदस्यों के लिए आयु पात्रता को 55 वर्ष से घटाकर 40 कर दिया गया है. ये उनके लिए लागू रहने वाला है जो एस-3, एस-5, एस-7, ई-0, ई-1, ई-2 ग्रेड में आते हैं. कंपनी में काम कर रहे अनस्किल कर्मचारियों के लिए भी ये स्कीम लागू रहने वाली है. ऐलान में ये भी स्पष्ट कर दिया गया है कि अगर कोई कर्मचारी 1 जून, 2022 से 31 जुलाई, 2022 तक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए अप्लाई करता है तो उन्हें एकमुश्त राशि के साथ-साथ अनुग्रह राशि भी जारी की जाएगी.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय