ಮಂಗಳವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 16, 2024
ಅಕ್ಕಾ ಸ್ವಲ್ಪ ಎಕ್ಟ್ರಾ ಪೆಗ್ ಹೊಡೆದು ಮಳ್ಕೊಳಿ; ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಹೆಬ್ಬಾಳ್ಕರ್ ವಿರುದ್ಧ ಬಿಜೆಪಿ ಶಾಸಕನ ಹೇಳಿಕೆಗೆ ಕಾರ್ಯಕರ್ತೆಯರಿಂದ ಪ್ರತಿಭಟನೆ.!-ನಾನು ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿ ಆದರೆ ಪ್ರತಿ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ ಐದು ಸಾವಿರ ಕೊಡುತ್ತೇನೆ; ಶಾಸಕ ಬಸನಗೌಡ ಯತ್ನಾಳ್-ನಟ ಸಲ್ಮಾನ್ ಖಾನ್ ಮನೆ ಮುಂದೆ ಬೆಳ್ಳಂಬೆಳಗ್ಗೆ ಗುಂಡಿನ ದಾಳಿ..!-ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಬಿಜೆಪಿಯಿಂದ ಪ್ರಣಾಳಿಕೆ ಬಿಡುಗಡೆ; ಗ್ಯಾರಂಟಿಯಲ್ಲಿ ಏನಿದೆ?-ಇಸ್ರೇಲ್-ಇರಾನ್ ನಡುವೆ ಯುದ್ಧ ಆರಂಭ?-ನಾಳೆ ಮಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಮೋದಿ ರೋಡ್ ಶೋ ; ವಾಹನ ಸಂಚಾರದಲ್ಲಿ ಬದಲಾವಣೆ.!-ರಾಮೇಶ್ವರಂ ಕೆಫೆ ಬಾಂಬ್​ ಬ್ಲಾಸ್ಟ್: ಬಾಂಬರ್ ಮತ್ತು ಸ್ಫೋಟದ ಮಾಸ್ಟರ್ ಮೈಂಡ್ 10 ದಿನಗಳ ಕಾಲ ಎನ್ಐಎ ವಶಕ್ಕೆ.!-ಚಲಿಸುತ್ತಿದ್ದ ಕಾರಿನಲ್ಲಿ ಆಕಸ್ಮಿಕವಾಗಿ ಬೆಂಕಿ; ಇಬ್ಬರು ಪ್ರಯಾಣಿಕರು ಪಾರು..!-ಆರ್ಸಿಬಿ ತಂಡದ ಫಿನಿಷಿಂಗ್ ಬ್ಯಾಟರ್ ದಿನೇಶ್ ಕಾರ್ತಿಕ್ ಟಿ-20 ವಿಶ್ವ ಕಪ್ ಗೆ ಆಯ್ಕೆಯಾಗ್ತರಾ?-ಅಪಘಾತದಲ್ಲಿ ಕಣ್ಣಿನೊಳಗೆ ಹೋದ ಬೈಕ್ ನ ಬ್ರೇಕರ್ ಹ್ಯಾಂಡಲ್..!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

'मैंने पीएम मोदी के दर्द को नजदीक से देखा', गुजरात दंगों पर बोले अमित शाह

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
‘मैंने पीएम मोदी के दर्द को नजदीक से देखा’, गुजरात दंगों पर बोले अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में 2002 में गुजरात दंगे को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और बयान दिया. अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी पर सारे आरोप गलत पाए गए हैं. ये आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. पीएम मोदी चुपचाप सारे आरोपों को सहते रहे. मोदी ने कई सालों तक आरोपों को बर्दाश्त किया. सुप्रीम कोर्ट ने पीएम मोदी पर लगे सारे आरोपों को खारिज कर दिया है. दंगे के दौरान सेना को बुलाने में कोई देरी नहीं की गई थी.

पुलिस-प्रशासन के प्रभावी पर कार्रवाई ना कर पाने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि राजनीति से प्रेरित पत्रकारों और कुछ गैर सरकारी संगठनों ने आरोपों को प्रचारित किया. उनके पास एक मजबूत तंत्र था, इसलिए हर कोई झूठ को सच मानने लगा था. 

अमित शाह ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस के विरोध पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि मोदीजी ने एसआईटी के सामने पेश होते समय ड्रामा नहीं किया. मेरे समर्थन में सामने आओ, विधायकों-सांसदों को बुलाओ और धरना करो. उन्होंने कहा कि अगर एसआईटी सीएम (मोदी) से सवाल करना चाहती है तो वह खुद सहयोग करने के लिए तैयार हैं. विरोध क्यों?

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय