ಶನಿವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 20, 2024
ಬಂಟ್ವಾಳದಲ್ಲಿ ಮತ್ತೊಬ್ಬ ಬಿಲ್ಲವ ನಾಯಕನನ್ನು ಸೆಳೆದ ಬಿಜೆಪಿ. ಪುರಸಭಾ ಸದಸ್ಯ ಗಂಗಾಧರ ಪೂಜಾರಿ ಬಿಜೆಪಿ ಸೇರ್ಪಡೆ!-ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ಡಿ ಕೆ ಸುರೇಶ್ ಪರ ಇಂದು ದರ್ಶನ್ ಬೃಹತ್ ರೋಡ್ ಶೋ..!-ನದಿಯಲ್ಲಿ ದೋಣಿ ಮುಳುಗಿ ಇಬ್ಬರ ಸಾವು; 7 ಮಂದಿ ನಾಪತ್ತೆ..!-ಇಂದು ಬೆಂಗಳೂರು ಮತ್ತು ಚಿಕ್ಕಬಳ್ಳಾಪುರಕ್ಕೆ ಮೋದಿ ಆಗಮನ..!-Rain Alert: ಕರಾವಳಿ ಮತ್ತು ಮಲೆನಾಡು ಸೇರಿದಂತೆ ರಾಜ್ಯದ ಹಲವೆಡೆ ಇಂದು ಮತ್ತು ನಾಳೆ ಗುಡುಗು ಸಹಿತ ಮಳೆ ಮುನ್ಸೂಚನೆ..!-ಅರವಿಂದ್ ಕೇಜ್ರಿವಾಲ್ ರನ್ನು ಜೈಲಿನಲ್ಲೇ ಹತ್ಯೆಗೆ ಸಂಚು ಮಾಡಲಾಗುತ್ತಿದೆ; ಎಎಪಿ ನಾಯಕಿ ಅತಿಶಿ ಆರೋಪ.!-ಭಾರತೀಯ ನೌಕಾಪಡೆಯ ನೂತನ ಮುಖ್ಯಸ್ಥರಾಗಿ ದಿನೇಶ್ ಕೆ. ತ್ರಿಪಾಠಿ ನೇಮಕ-ಇಂದು ಮೊದಲ ಹಂತದ ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆ ಆರಂಭ ; ಯಾವೆಲ್ಲಾ ರಾಜ್ಯಗಳಲ್ಲಿ.!-ಮಲ್ಪೆ: ಸಮುದ್ರದ ಅಲೆಗಳ ಹೊಡೆತಕ್ಕೆ ಸಿಲುಕಿದ ಮೂವರು ; ಓರ್ವ ಸಾವು.!-ಹಾಡಹಗಲೇ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಕಾರ್ಪೊರೇಟರ್ ಪುತ್ರಿಯನ್ನು ಚಾಕುವಿನಿಂದ ಇರಿದು ಬರ್ಬರ ಕೊಲೆ..!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

महाराष्ट्र: शिंदे अलग हो गए तो उद्धव ठाकरे ने इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
महाराष्ट्र: शिंदे अलग हो गए तो उद्धव ठाकरे ने इस पार्टी के साथ किया गठबंधन

महाराष्ट्र में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के लिए चुनौतियों का अंबार खड़ा है. सत्ता से बेदखल होने के बाद उनकी पार्टी में भी फूट पड़ी है, कई सांसद-विधायक सीएम एकनाथ शिंदे के पाले में चले गए हैं. इस समय पार्टी के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई चल रही है. अब इस बीच उद्धव ठाकरे ने राज्य में संभाजी ब्रिगेड के साथ गठबंधन का ऐलान कर दिया है. ये एक महाराष्ट्र का विवादित संगठन है जो पहले कई बार हिंसक प्रदर्शनों में शामिल हो चुका है.

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा है कि हम सभी को साथ आने की जरूरत है. संविधान को बचाना है, अपनी रीजनल छवि को सुरक्षित रखना है, तो साथ आना ही पड़ेगा. जो भी लोग समाज को बांटने का काम कर रहे हैं, लड़वाने का काम कर रहे हैं, उन्हें सबक सिखाना जरूरी है. वहीं बीजेपी से अलग होने वाली बात पर उद्धव साफ कर गए कि इस समय भाजपा अपनी ही विचारधारा से दूर हो चुकी है. वो संघ की विचारधारा से भी दूर होती जा रही है. मोहन भागवत पिछले दो-तीन सालों से जो बातें कर रहे हैं, उसे भी बीजेपी फॉलो नहीं कर रही.

इसी वजह से उद्धव मानकर चल रहे हैं कि उन्हें अब एक ऐसे साथी की जरूरत है जो चुनाव में उन्हें मजबूती भी प्रदान करे और जिसके सहारे वे कड़ी टक्कर भी दे सकें. इस बारे में वे बताते हैं कि एक जमाने में अटल बिहारी वाजपेयी भी तीस पार्टियों को अपने साथ ले आए थे. ऐसे में अगर अब महा विकास अघाड़ी के साथ भी कुछ दूसरे दलों को जोड़ा जाए तो इसमें बुराई क्या है. वैसे जिस संभाजी ब्रिगेड के साथ उद्धव हाथ मिला रहे हैं, उसका विवादों के साथ एक पुराना नाता रहा है.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय