ಗುರುವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 18, 2024
ಅಕ್ಕಾ ಸ್ವಲ್ಪ ಎಕ್ಟ್ರಾ ಪೆಗ್ ಹೊಡೆದು ಮಳ್ಕೊಳಿ; ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಹೆಬ್ಬಾಳ್ಕರ್ ವಿರುದ್ಧ ಬಿಜೆಪಿ ಶಾಸಕನ ಹೇಳಿಕೆಗೆ ಕಾರ್ಯಕರ್ತೆಯರಿಂದ ಪ್ರತಿಭಟನೆ.!-ನಾನು ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿ ಆದರೆ ಪ್ರತಿ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ ಐದು ಸಾವಿರ ಕೊಡುತ್ತೇನೆ; ಶಾಸಕ ಬಸನಗೌಡ ಯತ್ನಾಳ್-ನಟ ಸಲ್ಮಾನ್ ಖಾನ್ ಮನೆ ಮುಂದೆ ಬೆಳ್ಳಂಬೆಳಗ್ಗೆ ಗುಂಡಿನ ದಾಳಿ..!-ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಬಿಜೆಪಿಯಿಂದ ಪ್ರಣಾಳಿಕೆ ಬಿಡುಗಡೆ; ಗ್ಯಾರಂಟಿಯಲ್ಲಿ ಏನಿದೆ?-ಇಸ್ರೇಲ್-ಇರಾನ್ ನಡುವೆ ಯುದ್ಧ ಆರಂಭ?-ನಾಳೆ ಮಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಮೋದಿ ರೋಡ್ ಶೋ ; ವಾಹನ ಸಂಚಾರದಲ್ಲಿ ಬದಲಾವಣೆ.!-ರಾಮೇಶ್ವರಂ ಕೆಫೆ ಬಾಂಬ್​ ಬ್ಲಾಸ್ಟ್: ಬಾಂಬರ್ ಮತ್ತು ಸ್ಫೋಟದ ಮಾಸ್ಟರ್ ಮೈಂಡ್ 10 ದಿನಗಳ ಕಾಲ ಎನ್ಐಎ ವಶಕ್ಕೆ.!-ಚಲಿಸುತ್ತಿದ್ದ ಕಾರಿನಲ್ಲಿ ಆಕಸ್ಮಿಕವಾಗಿ ಬೆಂಕಿ; ಇಬ್ಬರು ಪ್ರಯಾಣಿಕರು ಪಾರು..!-ಆರ್ಸಿಬಿ ತಂಡದ ಫಿನಿಷಿಂಗ್ ಬ್ಯಾಟರ್ ದಿನೇಶ್ ಕಾರ್ತಿಕ್ ಟಿ-20 ವಿಶ್ವ ಕಪ್ ಗೆ ಆಯ್ಕೆಯಾಗ್ತರಾ?-ಅಪಘಾತದಲ್ಲಿ ಕಣ್ಣಿನೊಳಗೆ ಹೋದ ಬೈಕ್ ನ ಬ್ರೇಕರ್ ಹ್ಯಾಂಡಲ್..!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

दिल्ली फिर होगी 'धुआं-धुआं'? पराली जलाने को क्यों मजबूर हैं पंजाब का किसान

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
दिल्ली फिर होगी ‘धुआं-धुआं’? पराली जलाने को क्यों मजबूर हैं पंजाब का किसान

दिल्ली में नीला आसमान सपना हो गया है और हवा की गुणवत्ता पिछले तीन दिनों से खराब श्रेणी में बनी हुई है. पिछले साल के मुकाबले पराली जलने के मामले अभी तक कम इसलिए हैं क्योंकि बीते दिनों बारिश हुई थी और अधिकांश पराली पानी में भीगी हुई है. ऐसे में आशंका है कि दिवाली के बाद पराली जलाने की घटनाओं में इजाफा होगा. खेती के साथ पराली जलाने में अव्वल पंजाब से राजधानी की आबोहवा का गैस चैबर में तब्दील होना और दिल्लीवालों की सासों का घुटना सालों से बदस्तूर जारी है. दिल्ली की आबोहवा तो दूर की बात है, पराली जलाने से सबसे पहले किसान का परिवार ही प्रभावित होता है. पंजाब के किसानों की समस्या बहुत जटिल है. संसाधनों की कमी, बारिश का बदलता पैटर्न और सरकारी महकमें में घटते विश्वास ने पराली जलाने को ज्यादा विवश किया. चावल पैदा करने में अव्वल पंजाब के किसानों के सामने एक बड़ी मजबूरी रिसोर्स की कमी है, जो हर साल उन्हें खेतों में पराली जलाने को मजबूर करती है.     महंगी पड़ती हैं मशीने  


हैपी सीडर या सुपर सीडर मशीन की कीमत 2 लाख रुपए ये ज्यादा है. लेकिन कुछ ही गावों में ऐसी मशीने हैं. बेलर्स, हैपी सीडर्स, सुपर सीडर्स मशीनें किसानों को ग्रामीण सहकारी संस्थाएं किराए पर देती हैं. लेकिन सभी गावों में सहकारी संस्थाएं नहीं हैं. पंजाब के खानवाल गांव के रहने वाले बलदेव सिंह सिरसा ने बताया, “ये मंशीने महंगी पड़ती हैं. पराली प्रबंधन इसलिए मुश्किल है क्योंकि पुआल का गठिया भी बना लें तो रखेंगे कहां और फैकट्री तक ले जाने में लेबर नहीं मिलती है. लोडिंग-अनलोडिंग के लिए किसान के पास ट्रैक्टर है तो किसी के पास सिर्फ ट्राली है.”  

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय