ಗುರುವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 25, 2024
ಕರ್ಬೂಜ ಹಣ್ಣಿನಲ್ಲಿರುವ ವಿಶೇಷವಾದ ಆರೋಗ್ಯಕಾರಿ ಲಾಭಗಳೆಷ್ಟು.?-ಜೆಡಿಯು ಯುವ ಮುಖಂಡ ಸೌರಭ್​ ಕುಮಾರ್ ಗುಂಡಿಕ್ಕಿ ಹತ್ಯೆ..!-Rain Alert: ರಾಜ್ಯದ ಹಲವು ಜಿಲ್ಲೆಗಳಲ್ಲಿ 4 ದಿನಗಳ ಕಾಲ ಮುನ್ಸೂಚನೆ..!-ಬಂಟ್ವಾಳ: ಅನಾರೋಗ್ಯದ ನಡುವೆಯೂ ಮತದಾನ ಮುಗಿಸಿ ಇಹಲೋಕ ತ್ಯಜಿಸಿದ ಮಾಜಿ ಸೈನಿಕ..!-Gold Rate: 10 ಗ್ರಾಂ ಆಭರಣದ ಬೆಲೆ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ-ಚುನಾವಣೆ ಭಾಷಣ ಮಾಡುವಾಗ ವೇದಿಕೆಯಲ್ಲೇ ಕುಸಿದು ಬಿದ್ದ ಕೇಂದ್ರ ಸಚಿವ ನಿತಿನ್ ಗಡ್ಕರಿ.!-EVM: ಇವಿಎಂ ಕುರಿತು ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗದಿಂದ ಸ್ಪಷ್ಟನೆ ಕೇಳಿದ ಸುಪ್ರೀಂ ಕೋರ್ಟ್.!-ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಸುಮಲತಾ ಸಹಾಯ ಮಾಡಿಲ್ಲ; ಹಾಸನದಲ್ಲಿ ಬಿಜೆಪಿಯ ಕೆಲವರ ಸಹಾಯವಿಲ್ಲ :ದೇವೇಗೌಡ-HSRP ನಂಬರ್ ಪ್ಲೇಟ್ ಅಳವಡಿಸಲು ಮೇ 31ರ ವರೆಗೆ ಗಡುವು; ಎಷ್ಟು ಬೀಳಲಿದೆ ದಂಡ.!-Gold Rate: ಬಹಳ ದಿನಗಳ ಬಳಿಕ ಕೊಂಚ ಇಳಿಕೆ ಕಂಡ ಚಿನ್ನದ ದರ.!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, जा सकेंगे राजस्थान

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर मिली पैरोल, जा सकेंगे राजस्थान

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर परोल मिल गई है. इस बार गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों की परोल मिली है. अब गुरमीत रामरहीम को राजस्थान स्थित आश्रम में ले जाया जा सकता है. गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं.

इससे पहले गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल दी गई थी. जून में भारी सुरक्षा के बीच राम रहीम जेल से बाहर आया था. जेल से बाहर आने के बाद राम रहीम बागपत स्थित अपने आश्रम में गया था. बता दें कि दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं का दोषी राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है.

इससे पहले इसी साल 7 फरवरी को गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल दी गई थी. 28 फरवरी को पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद राम रहीम को सुनारिया जेल लाया गया था. पिछले साल भी डेरा प्रमुख को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुबह से शाम तक का आपातकालीन पैरोल दी गई थी.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय