ಶನಿವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 20, 2024
ಅರವಿಂದ್ ಕೇಜ್ರಿವಾಲ್ ರನ್ನು ಜೈಲಿನಲ್ಲೇ ಹತ್ಯೆಗೆ ಸಂಚು ಮಾಡಲಾಗುತ್ತಿದೆ; ಎಎಪಿ ನಾಯಕಿ ಅತಿಶಿ ಆರೋಪ.!-ಭಾರತೀಯ ನೌಕಾಪಡೆಯ ನೂತನ ಮುಖ್ಯಸ್ಥರಾಗಿ ದಿನೇಶ್ ಕೆ. ತ್ರಿಪಾಠಿ ನೇಮಕ-ಇಂದು ಮೊದಲ ಹಂತದ ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆ ಆರಂಭ ; ಯಾವೆಲ್ಲಾ ರಾಜ್ಯಗಳಲ್ಲಿ.!-ಮಲ್ಪೆ: ಸಮುದ್ರದ ಅಲೆಗಳ ಹೊಡೆತಕ್ಕೆ ಸಿಲುಕಿದ ಮೂವರು ; ಓರ್ವ ಸಾವು.!-ಹಾಡಹಗಲೇ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಕಾರ್ಪೊರೇಟರ್ ಪುತ್ರಿಯನ್ನು ಚಾಕುವಿನಿಂದ ಇರಿದು ಬರ್ಬರ ಕೊಲೆ..!-Gold Rate: 10 ಗ್ರಾಂ ಆಭರಣದ ಬೆಲೆ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ ; ಇಲ್ಲಿದೆ ಚಿನ್ನದ ದರದ ವಿವರ-ಅಕ್ಕಾ ಸ್ವಲ್ಪ ಎಕ್ಟ್ರಾ ಪೆಗ್ ಹೊಡೆದು ಮಳ್ಕೊಳಿ; ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಹೆಬ್ಬಾಳ್ಕರ್ ವಿರುದ್ಧ ಬಿಜೆಪಿ ಶಾಸಕನ ಹೇಳಿಕೆಗೆ ಕಾರ್ಯಕರ್ತೆಯರಿಂದ ಪ್ರತಿಭಟನೆ.!-ನಾನು ಮುಖ್ಯಮಂತ್ರಿ ಆದರೆ ಪ್ರತಿ ಕುಟುಂಬಕ್ಕೆ ಐದು ಸಾವಿರ ಕೊಡುತ್ತೇನೆ; ಶಾಸಕ ಬಸನಗೌಡ ಯತ್ನಾಳ್-ನಟ ಸಲ್ಮಾನ್ ಖಾನ್ ಮನೆ ಮುಂದೆ ಬೆಳ್ಳಂಬೆಳಗ್ಗೆ ಗುಂಡಿನ ದಾಳಿ..!-ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಬಿಜೆಪಿಯಿಂದ ಪ್ರಣಾಳಿಕೆ ಬಿಡುಗಡೆ; ಗ್ಯಾರಂಟಿಯಲ್ಲಿ ಏನಿದೆ?
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

गाजियाबाद: 10 साल के मासूम पर Pitbull ने किया था अटैक, डॉग ओनर पर लगा इतने हजार का जुर्माना

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
गाजियाबाद: 10 साल के मासूम पर Pitbull ने किया था अटैक, डॉग ओनर पर लगा इतने हजार का जुर्माना

दिल्ली एनसीआर से डॉग बाइट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी बीच गाजियाबाद के संजय नगर इलाके में भी 10 साल के बच्चे पर पिटबुल ने हमला करके उसे बुरी तरह घायल कर दिया. डॉक्टर्स को बच्चे के चेहरे पर करीब 150 से ज्यादा टांके लगाने पड़े. मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्किल ऑफिसर रितेश त्रिपाठी ने डॉग ऑनर के खिलाफ पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही कहा कि पिटबुल का रजिस्ट्रेशन भी नहीं करवाया गया था, इसलिए डॉग ऑनर के खिलाफ कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जानकारी के मुताबिक, पुष्प त्यागी नाम के बच्चे पर पिटबुल ब्रीड के डॉग ने जानलेवा हमला किया. घटना बीते 3 सितंबर की बताई जा रही है जिसका वीडियो अब सामने आया है. कुत्ते ने बच्चे को बुरी तरह जख्मी कर दिया. इसकी वजह से डॉक्टर्स को बच्चे के चेहरे पर करीब 150 से ज्यादा टांके लगाने पड़े. 


घटना उस समय हुई जब बच्चा घर के बाहर पार्क में खेल रहा था. वहां पार्क में पिटबुल ब्रीड के कुत्ते को घुमा रही लड़की के हाथ से अचानक कुत्ता छूट गया और उसने बच्चे के चेहरे और कान पर हमला कर दिया. वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया. ये पूरा वाकया वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. हालांकि, जब तक लोगों ने बच्चे को बचाया तब तक कुत्ता उसे बुरी तरह घायल कर चुका था. इस घटना के बाद से पीड़ित बच्चे के परिजन काफी गुस्से में हैं.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय