ಶನಿವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 20, 2024
ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ಡಿ ಕೆ ಸುರೇಶ್ ಪರ ಇಂದು ದರ್ಶನ್ ಬೃಹತ್ ರೋಡ್ ಶೋ..!-ನದಿಯಲ್ಲಿ ದೋಣಿ ಮುಳುಗಿ ಇಬ್ಬರ ಸಾವು; 7 ಮಂದಿ ನಾಪತ್ತೆ..!-ಇಂದು ಬೆಂಗಳೂರು ಮತ್ತು ಚಿಕ್ಕಬಳ್ಳಾಪುರಕ್ಕೆ ಮೋದಿ ಆಗಮನ..!-Rain Alert: ಕರಾವಳಿ ಮತ್ತು ಮಲೆನಾಡು ಸೇರಿದಂತೆ ರಾಜ್ಯದ ಹಲವೆಡೆ ಇಂದು ಮತ್ತು ನಾಳೆ ಗುಡುಗು ಸಹಿತ ಮಳೆ ಮುನ್ಸೂಚನೆ..!-ಅರವಿಂದ್ ಕೇಜ್ರಿವಾಲ್ ರನ್ನು ಜೈಲಿನಲ್ಲೇ ಹತ್ಯೆಗೆ ಸಂಚು ಮಾಡಲಾಗುತ್ತಿದೆ; ಎಎಪಿ ನಾಯಕಿ ಅತಿಶಿ ಆರೋಪ.!-ಭಾರತೀಯ ನೌಕಾಪಡೆಯ ನೂತನ ಮುಖ್ಯಸ್ಥರಾಗಿ ದಿನೇಶ್ ಕೆ. ತ್ರಿಪಾಠಿ ನೇಮಕ-ಇಂದು ಮೊದಲ ಹಂತದ ಲೋಕಸಭಾ ಚುನಾವಣೆ ಆರಂಭ ; ಯಾವೆಲ್ಲಾ ರಾಜ್ಯಗಳಲ್ಲಿ.!-ಮಲ್ಪೆ: ಸಮುದ್ರದ ಅಲೆಗಳ ಹೊಡೆತಕ್ಕೆ ಸಿಲುಕಿದ ಮೂವರು ; ಓರ್ವ ಸಾವು.!-ಹಾಡಹಗಲೇ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಕಾರ್ಪೊರೇಟರ್ ಪುತ್ರಿಯನ್ನು ಚಾಕುವಿನಿಂದ ಇರಿದು ಬರ್ಬರ ಕೊಲೆ..!-Gold Rate: 10 ಗ್ರಾಂ ಆಭರಣದ ಬೆಲೆ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ ; ಇಲ್ಲಿದೆ ಚಿನ್ನದ ದರದ ವಿವರ
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

खून और throat swab में मिला Monkeypox virus!!

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
खून और throat swab में मिला Monkeypox virus!!

कोरोना के कहर के बीच दुनिया में मंकीपॉक्स का भय देखने को मिल रहा है. यूरोपीय देशों में मंकीपॉक्स के अब तक करीब 100 केस मिल चुके हैं. इस बीच, लैसेंट रिसर्च में खून और गले के स्‍वैब के जरिए मंकीपॉक्स वायरस का पता लगाने के बारे में बताया है. हालांकि अध्ययन में दावा किया गया कि इससे पहले मंकीपॉक्स इतने बड़े स्तर पर कभी नहीं फैला है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एंटीवायरल दवाओं में से कुछ में मंकीपॉक्स के लक्षणों को कम करने और रोगी के संक्रामक होने के समय को कम करने की क्षमता हो सकती है. 

द लैंसेट इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में मंगलवार को प्रकाशित एनालिसिस के मुताबिक, ब्रिटेन में 2018 और 2021 के बीच दुर्लभ वायरल बीमारी से पीड़ित सात रोगियों के बीच किए गए एनालिसिस में ये बातें सामने आई हैं. ये मामले अफ्रीका के बाहर अस्पताल और घरों में होने वाले प्रसार के पहले कुछ उदाहरण हैं. अध्ययन के अनुसार, बीमारी के इलाज के लिए दो एंटीवायरल दवाओं – ब्रिनसीडोफोविर और टेकोविरिमैट के पहले ऑफ-लेबल उपयोग के लिए रोगी की प्रतिक्रिया के बारे में पता लगाया. स्टडी में इस बात के बहुत कम प्रमाण मिले हैं कि ब्रिनसीडोफोविर के क्‍लीनिकल लाभ मिले, लेकिन यह निष्‍कर्ष निकाला गया है कि टेकोविरिमैट की क्षमता का पता लगाने के लिए और अधिक अध्‍ययन की जरूरत होगी.  

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय