ಗುರುವಾರ, ಏಪ್ರಿಲ್ 25, 2024
ಕರ್ಬೂಜ ಹಣ್ಣಿನಲ್ಲಿರುವ ವಿಶೇಷವಾದ ಆರೋಗ್ಯಕಾರಿ ಲಾಭಗಳೆಷ್ಟು.?-ಜೆಡಿಯು ಯುವ ಮುಖಂಡ ಸೌರಭ್​ ಕುಮಾರ್ ಗುಂಡಿಕ್ಕಿ ಹತ್ಯೆ..!-Rain Alert: ರಾಜ್ಯದ ಹಲವು ಜಿಲ್ಲೆಗಳಲ್ಲಿ 4 ದಿನಗಳ ಕಾಲ ಮುನ್ಸೂಚನೆ..!-ಬಂಟ್ವಾಳ: ಅನಾರೋಗ್ಯದ ನಡುವೆಯೂ ಮತದಾನ ಮುಗಿಸಿ ಇಹಲೋಕ ತ್ಯಜಿಸಿದ ಮಾಜಿ ಸೈನಿಕ..!-Gold Rate: 10 ಗ್ರಾಂ ಆಭರಣದ ಬೆಲೆ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ-ಚುನಾವಣೆ ಭಾಷಣ ಮಾಡುವಾಗ ವೇದಿಕೆಯಲ್ಲೇ ಕುಸಿದು ಬಿದ್ದ ಕೇಂದ್ರ ಸಚಿವ ನಿತಿನ್ ಗಡ್ಕರಿ.!-EVM: ಇವಿಎಂ ಕುರಿತು ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗದಿಂದ ಸ್ಪಷ್ಟನೆ ಕೇಳಿದ ಸುಪ್ರೀಂ ಕೋರ್ಟ್.!-ಮಂಡ್ಯದಲ್ಲಿ ಸುಮಲತಾ ಸಹಾಯ ಮಾಡಿಲ್ಲ; ಹಾಸನದಲ್ಲಿ ಬಿಜೆಪಿಯ ಕೆಲವರ ಸಹಾಯವಿಲ್ಲ :ದೇವೇಗೌಡ-HSRP ನಂಬರ್ ಪ್ಲೇಟ್ ಅಳವಡಿಸಲು ಮೇ 31ರ ವರೆಗೆ ಗಡುವು; ಎಷ್ಟು ಬೀಳಲಿದೆ ದಂಡ.!-Gold Rate: ಬಹಳ ದಿನಗಳ ಬಳಿಕ ಕೊಂಚ ಇಳಿಕೆ ಕಂಡ ಚಿನ್ನದ ದರ.!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

कश्मीरी पंडितों को दिखाया गया था घर वापसी का सपना, अब उनकी हत्या हो रही': उद्धव

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
कश्मीरी पंडितों को दिखाया गया था घर वापसी का सपना, अब उनकी हत्या हो रही’: उद्धव

कश्मीर में बढ़ती आतंकी घटनाओं के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि टारगेट किलिंग के कारण कश्मीरी पंडित घाटी छोड़ रहे हैं. उन्हें घर वापसी का सपना दिखाया गया था, लेकिन अब उन्हें मारा जा रहा है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र कश्मीरी पंडितों के साथ है. वह उनकी हर संभव मदद करेगा. हम कश्मीरी पंडितों को बेसहारा नहीं छोड़ सकते. मालूम हो कि 1 मई से अब तक घाटी में आतंकवादी कम से कम आठ नागरिक की हत्या कर चुके हैं.

महाराष्ट्र सीएम ने कहा कि 1995 में बाल ठाकरे और तत्कालीन राज्य सरकार ने कश्मीरी पंडितों को शिक्षा में आरक्षण दिया था. हम कश्मीरी पंडितों के नेताओं के संपर्क में हैं और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में मैं उनकी मदद करने के लिए हर संभव कोशिश करूंगा.

कश्मीरी पंडित भले ही घाटी से बाहर तबादले की मांग कर रहे हों, लेकिन जम्मू-कश्मीर प्रशासन ऐसे किसी मांग को फिलहाल ज्यादा तवज्जो नहीं दे रही है. जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को घाटी से बाहर नहीं भेजा जाएगा बल्कि सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा. इसी सिलसिले में प्रशासन ने शनिवार को विभिन्न इलाकों में तैनात 177 कश्मीरी पंडितों का जिला मुख्यालय में ट्रांसफर या फिर समायोजन कर दिया है. 

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय