ಶುಕ್ರವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2024
ನೀತಿ ಸಂಹಿತೆ ಉಲ್ಲಂಘನೆ ಆರೋಪ ; ಲಕ್ಷ್ಮಿ ಹೆಬ್ಬಾಳ್ಕರ್‌ಗೆ ಸಮನ್ಸ್ ಜಾರಿ..!-ಬಿಜೆಪಿ ಭದ್ರಕೋಟೆ ಬೆಂಗಳೂರು ದಕ್ಷಿಣಕ್ಕೆ ಪವನ್ ಕಲ್ಯಾಣ್ ಸ್ಟಾರ್ ಪ್ರಚಾರಕ.?-ಶಿವಸೇನೆ ಗೆ ಸೇರ್ಪಡೆಯಾದ ನಟ ಗೋವಿಂದ ; ಮುಂಬೈ ಕ್ಷೇತ್ರದಿಂದ ಸ್ಪರ್ಧೆ.?-ನಟಿ ಊರ್ಮಿಳಾ ಸಾಫ್ಟ್‌ ಪೋರ್ನ್‌ ಸ್ಟಾರ್ ಎಂಬ ಹೇಳಿಕೆ ಸಮರ್ಥಿಸಿಕೊಂಡ ಕಂಗನಾ ರಣಾವತ್..!-ಜಗತ್ತಿನ ಅತಿದೊಡ್ಡ ಹಾಗೂ ಸಾಮಾಜಿಕ ಜಾಲತಾಣದಲ್ಲಿ ವೈರಲ್ ಆದ ಅನಾ ಜುಲಿಯಾ ಹಾವು ಸಾವು.!-ನಾಮಪತ್ರ ಸಲ್ಲಿಸಿದ ಬಿಜೆಪಿ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ಬ್ರಿಜೇಶ್ ಚೌಟ; ಒಟ್ಟು ಆಸ್ತಿ ಮೌಲ್ಯ ಹೀಗಿದೆ.!-ಸ್ನೇಹಿತರ ಹುಚ್ಚಾಟಕ್ಕೆ ಕರುಳು ಬ್ಲ್ಯಾಸ್ಟ್ ಆಗಿ ಯುವಕ ಸಾವು..!-ಅರವಿಂದ್ ಕೇಜ್ರಿವಾಲ್ ಬಂಧನದ ಬಗ್ಗೆ ಮಹತ್ವದ ತೀರ್ಪು ನೀಡಿದ ದೆಹಲಿ ಹೈಕೋರ್ಟ್.!-ಬಿಜೆಪಿ - ಜೆಡಿಎಸ್ ನ 28 ಕ್ಷೇತ್ರಗಳ ಅಭ್ಯರ್ಥಿಗಳ ಸಂಪೂರ್ಣ ಪಟ್ಟಿ ಇಲ್ಲಿದೆ.!-ಸುಮಲತಾ ಅವರು ನನಗೆ ಶತ್ರುವಲ್ಲ; ಸಮಯ ಬಂದಾಗ ಮಾತನಾಡುತ್ತೇನೆ: ಹೆಚ್ ಡಿ ಕುಮಾರಸ್ವಾಮಿ
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

उद्धव के इस्तीफे पर संजय राउत बोले- शिवसेना सत्ता के लिए नहीं, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
उद्धव के इस्तीफे पर संजय राउत बोले- शिवसेना सत्ता के लिए नहीं, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है

महाराष्ट्र में सियासी हालात बदल गए हैं. उद्धव ठाकरे पूर्व मुख्यमंत्री हो चुके हैं और फडणवीस एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं. इस सियासी घटनाक्रम के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान आया है. संजय राउत ने कहा है कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है. ये हमेशा से बाला साहेब ठाकरे का मंत्र रहा है. हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे.

CM के इस्तीफे पर शिवसेना नेता ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से जिस तरह का फैसला आया, उसके बाद उनके लिए पद पर रहना उचित नहीं था. वो बहुत ही नैतिकता की राजनीति करने वाले नेता हैं. 2.5 साल तक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में सरकार चली, लेकिन उन्होंने जाते-जाते ये बात कही कि हमारे ही लोगों ने मुझसे गद्दारी की इसलिए अब मैं ये सरकार नहीं चला सकता हूं. 

संजय राउत ने कहा कि कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए. उद्धव ठाकरे पर सभी को भरोसा है. हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं. सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है. शिवसेना सांसद ने कहा कि राज्यपाल ने कितनी बार हमारी कई सारी फाइल दबा रखी थी. अब देखिए कैसे जल्दी से निर्णिय हो रहा है.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय