ಗುರುವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 30, 2023
ಇನ್ನು ಕೆಲವೇ ದಿನಗಳಲ್ಲಿ ಬಿಜೆಪಿಯ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ಪಟ್ಟಿ ಪ್ರಕಟ : ನಳೀನ್ ಕುಮಾರ್ ಕಟೀಲ್-ನಾನು ಮೇಕಪ್ ಹಾಕೋದು ಯಾರಿಗೂ ಗೊತ್ತಿಲ್ಲ, ಎಡಿಟ್ ಮಾಡುವಾಗ ಪಿಂಪಲ್ ಕಾಣಿಸುತ್ತದೆ: ಸಾಯಿ ಪಲ್ಲವಿ-ಪೆಪ್ಸಿಯಿಂದ ಹೊಸ ಲೋಗೋ ಅನಾವರಣ-ಟ್ಯೂಷನ್ ಗೆ ತೆರಳಿ ನಾಪತ್ತೆಯಾಗಿದ್ದ ಬಾಲಕನ ಮೃತದೇಹ ಕುಮಾರಧಾರ ನದಿಯಲ್ಲಿ ಪತ್ತೆ-ವಿಧಾನಸಭೆಯಲ್ಲಿಯೇ ಬ್ಲ್ಯೂಫಿಲಂ ವೀಕ್ಷಿಸಿದ ತ್ರಿಪುರದ ಶಾಸಕ, ವಿಡಿಯೋ ವೈರಲ್‌!-ಸಲ್ಮಾನ್ ಖಾನ್ ವಿರುದ್ಧದ ಕೇಸ್​​ ರದ್ದು ಮಾಡಿದ ಕೋರ್ಟ್-‘ಚೋಳರ ಸಾಮ್ರಾಜ್ಯ ನಾಶ ಮಾಡುತ್ತೇವೆ’; ಗಮನ ಸೆಳೆದ ‘ಪೊನ್ನಿಯಿನ್ ಸೆಲ್ವನ್​ 2’ ಟ್ರೇಲರ್-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಬೈಕ್‌‌ಗಳ ನಡುವೆ ಅಪಘಾತ - ಓರ್ವ ಸ್ಥಳದಲ್ಲೇ ಮೃತ್ಯು, ಮತ್ತೋರ್ವ ಗಂಭೀರ-ಸಿದ್ದರಾಮಯ್ಯ ಜೀವನಾಧಾರಿತ ಸಿನಿಮಾದ ಪೋಸ್ಟರ್ ಔಟ್-ಮಂಗಳೂರು : ರಸ್ತೆ ದಾಟುತ್ತಿದ್ದ ವೇಳೆ ಮಹಿಳೆಗೆ ಬಸ್ ಡಿಕ್ಕಿ ಒಡೆದು ಸ್ಥಳದಲ್ಲೇ ಸಾವು!
Previous
Next

हर घर तिरंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी DP, देशवासियों से भी बदलने की अपील की

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
हर घर तिरंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी DP, देशवासियों से भी बदलने की अपील की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर डीपी (Display Pictures) बदल दी है. उन्होंने अपनी डीपी की जगह पर तिरंगे की तस्वीर लगाई है. इसके साथ उन्होंने देशवासियों से भी ऐसा करने की अपील की है.

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी डीपी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को मजबूती देने के लिए बदली है. फेसबुक पर डीपी बदलते हुए PM मोदी ने लिखा,’आज 2 अगस्त का दिन विशेष है. ऐसे समय में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, हमारा देश #HarGharTiranga जैसे सामूहिक आंदोलन के लिए तैयार है. मैंने अपने सोशल मीडिया पेजों पर डीपी बदल दी है और आप सभी से भी ऐसा करने का आग्रह करता हूं.

पीएम मोदी ने 31 जुलाई को अपने कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 91वें एपिसोड में भी लोगों से अपनी डीपी बदलकर तिरंगा लगाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा का आयोजन किया जा रहा है. 

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय