ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ಏ.1ರಿಂದ ಸಿಗರೇಟ್, ತಂಬಾಕು ಉತ್ಪನ್ನಗಳ ಬೆಲೆ ಹೆಚ್ಚಳ-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಹೆಂಡತಿಗೆ ಕತ್ತಿಯಿಂದ ಕಡಿದ ಗಂಡ - ಪತ್ನಿಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ, ಪತಿ ರಕ್ತದೊತ್ತಡದಿಂದ ಸಾವು-ಶೋಭಿತಾ ಜೊತೆ ಡೇಟಿಂಗ್‌, ರೆಡ್‌ಹ್ಯಾಂಡ್ ಆಗಿ ಸಿಕ್ಕಿಬಿದ್ದ ನಾಗಚೈತನ್ಯ-ಸಂಭಾವನೆಗಾಗಿ ಎಂದೂ ಬೇಡಬಾರದು: ನಟಿ ಸಮಂತಾ-ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ-ಪ್ರಿಯಕರನ ಜೊತೆ ಸೇರಿ ಪತಿಯನ್ನೆ ಮುಗಿಸಿದ ಪತ್ನಿ- ತನಿಖೆಯಲ್ಲಿ ಸತ್ಯ ಬಯಲು-ಮಂಗಳೂರು: ಕದ್ರಿ ಜೋಗಿ ಮಠದ ಮತ್ಸ್ಯೇಂದ್ರನಾಥ ಗುಡಿ ಆವರಣದಲ್ಲಿ ಕ್ರಿ.ಶ 1423 ಕಾಲದ ಶಾಸನ ಪತ್ತೆ-ಬೆಂಗಳೂರು: ಕಾರಿನಲ್ಲಿ ಅನುಮಾನಾಸ್ಪದವಾಗಿ ವ್ಯಕ್ತಿ ಮೃತದೇಹ ಪತ್ತೆ
Previous
Next

सिलेंडर के दाम बढ़ने से हैं परेशान? घर लाएं सरकारी 'सोलर स्टोव', कीमत भी इतनी कम

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
सिलेंडर के दाम बढ़ने से हैं परेशान? घर लाएं सरकारी ‘सोलर स्टोव’, कीमत भी इतनी कम

आम लोगों के ऊपर महंगाई (Inflation) की मार लगातार बढ़ती ही जा रही है. खाने-पीने की चीजों (Food Items) समेत जरूरी सामानों के दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं. आज बुधवार को रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम फिर से 50 रुपये बढ़ा दिए गए. अगर आप भी महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं, तो सरकारी कंपनी इंडियन ऑयल (Indian Oil) ने आपके लिए अनोखा सॉल्यूशन पेश किया है. कंपनी ने हाल ही में बाजार में अपना सोलर स्टोव (Solar Stove) लॉन्च किया है, जिसे घर लाकर आप भी गैस की बढ़ती कीमतों के टेंशन से छुटकारा पा सकते हैं.

इंडियन ऑयल ने इस सोलर पावर्ड स्टोव को ‘सूर्य नूतन (Surya Nutan)’ नाम दिया है. इंडियन ऑयल का कहना है कि उसने प्रधानमंत्री से मिली चुनौती से प्रेरित होकर सूर्य नूतन को डेवलप किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 25 सितंबर, 2017 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधिकारियों को अपने संबोधन में रसोई के लिए एक ऐसा सॉल्यूशन डेवलप करने की चुनौती दी थी, जो यूज करने में आसान हो और पारंपरिक चूल्हों की जगह ले सके. प्रधानमंत्री की इसी बात से प्रेरित होकर सोलर कुक टॉप ‘सूर्य नूतन’ को विकसित किया है.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय