ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ಮಗನ ಕತ್ತು ಕೊಯ್ದು ಕೊಂದ ತಂದೆ; ಮೂರು ವರ್ಷಗಳ ಹಿಂದೆ ಹೆಂಡತಿಯನ್ನು ನೇಣು ಹಾಕಿ ಕೊಂದಿದ್ದ!-ಬಿಎಸ್ ಯಡಿಯೂರಪ್ಪ ನಿವಾಸದ ಮೇಲೆ ಕಲ್ಲು ತೂರಾಟ: ಮೂವರ ಬಂಧನ-ರಾಜ್ಯದ ಅತಿ ಕಿರಿಯ ಮೇಯರ್​: ಬಳ್ಳಾರಿ ಮಹಾನಗರ ಪಾಲಿಕೆಯ ನೂತನ ಮೇಯರ್​​​ ಆಗಿ ಡಿ. ತ್ರಿವೇಣಿ ಆಯ್ಕೆ-ಏ.1ರಿಂದ ಸಿಗರೇಟ್, ತಂಬಾಕು ಉತ್ಪನ್ನಗಳ ಬೆಲೆ ಹೆಚ್ಚಳ-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಹೆಂಡತಿಗೆ ಕತ್ತಿಯಿಂದ ಕಡಿದ ಗಂಡ - ಪತ್ನಿಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ, ಪತಿ ರಕ್ತದೊತ್ತಡದಿಂದ ಸಾವು-ಶೋಭಿತಾ ಜೊತೆ ಡೇಟಿಂಗ್‌, ರೆಡ್‌ಹ್ಯಾಂಡ್ ಆಗಿ ಸಿಕ್ಕಿಬಿದ್ದ ನಾಗಚೈತನ್ಯ-ಸಂಭಾವನೆಗಾಗಿ ಎಂದೂ ಬೇಡಬಾರದು: ನಟಿ ಸಮಂತಾ-ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ
Previous
Next

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार का एक्सीडेंट, युद्ध क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे थे

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की कार का एक्सीडेंट, युद्ध क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे थे

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की कार का कीव में एक्सीडेंट हो गया. हालांकि, जेलेंस्की सुरक्षित हैं. इस कार हादसे में जेलेंस्की को कोई गंभीर चोट नहीं आई. बताया जा रहा है कि जेलेंस्की युद्ध क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे थे, तभी ये हादसा हुआ.


राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि एक कार यूक्रेन के राष्ट्रपति की कार और एस्कॉर्ट वाहन से टकरा गई. इसके बाद जेलेंस्की के साथ मौजूद डॉक्टरों ने ड्राइवर को तुरंत शुरुआती इलाज के बाद एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया. बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की की भी जांच की गई. उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है. सुरक्षाबल इस एक्सीडेंट की वजह की जांच करने में जुट गए हैं. 

इससे पहले बुधवार को जेलेंस्की ने यूक्रेनी सेना द्वारा रूस से खाली कराए गए खारकीव के इजियम शहर का दौरा किया. सेना के फेसबुक पेज पर इसकी फोटो भी शेयर की गई हैं. इसमें देखा जा सकता है कि जेलेंस्की शहर के प्रशासनिक भवन के ऊपर यूक्रेन का झंडा फहरा रहे हैं. इस दौरान उनके साथ  रक्षा उप मंत्री हन्ना मलियर भी मौजूद थीं. 

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय