ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ಮಗನ ಕತ್ತು ಕೊಯ್ದು ಕೊಂದ ತಂದೆ; ಮೂರು ವರ್ಷಗಳ ಹಿಂದೆ ಹೆಂಡತಿಯನ್ನು ನೇಣು ಹಾಕಿ ಕೊಂದಿದ್ದ!-ಬಿಎಸ್ ಯಡಿಯೂರಪ್ಪ ನಿವಾಸದ ಮೇಲೆ ಕಲ್ಲು ತೂರಾಟ: ಮೂವರ ಬಂಧನ-ರಾಜ್ಯದ ಅತಿ ಕಿರಿಯ ಮೇಯರ್​: ಬಳ್ಳಾರಿ ಮಹಾನಗರ ಪಾಲಿಕೆಯ ನೂತನ ಮೇಯರ್​​​ ಆಗಿ ಡಿ. ತ್ರಿವೇಣಿ ಆಯ್ಕೆ-ಏ.1ರಿಂದ ಸಿಗರೇಟ್, ತಂಬಾಕು ಉತ್ಪನ್ನಗಳ ಬೆಲೆ ಹೆಚ್ಚಳ-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಹೆಂಡತಿಗೆ ಕತ್ತಿಯಿಂದ ಕಡಿದ ಗಂಡ - ಪತ್ನಿಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ, ಪತಿ ರಕ್ತದೊತ್ತಡದಿಂದ ಸಾವು-ಶೋಭಿತಾ ಜೊತೆ ಡೇಟಿಂಗ್‌, ರೆಡ್‌ಹ್ಯಾಂಡ್ ಆಗಿ ಸಿಕ್ಕಿಬಿದ್ದ ನಾಗಚೈತನ್ಯ-ಸಂಭಾವನೆಗಾಗಿ ಎಂದೂ ಬೇಡಬಾರದು: ನಟಿ ಸಮಂತಾ-ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ
Previous
Next

महिला कांग्रेस नेता ने पुलिसकर्मियों पर थूका, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
ಪೊಲೀಸರ ಮೇಲೆ ಉಗುಳಿದ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅಧ್ಯಕ್ಷೆ

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध किया जा रहा है. प्रदर्शनकारी छात्र ट्रेनें और बस जलाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. राजनीतिक दल भी सरकार की इस योजना का विरोध कर रहे हैं. ऐसे ही एक विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा पर पुलिसकर्मियों के ऊपर थूकने के आरोप लगे हैं. उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.   दरअसल, अग्निपथ योजना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लगातार जारी ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली में प्रदर्शन आयोजित किया. पुलिस का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी. पुलिस के मुताबिक जंतर-मंतर पर 1000 कार्यकर्ताओं के साथ धरने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता 24 अकबर रोड पर इकट्ठा हो गए और विरोध शुरू कर दिया.
धारा 144 लागू होने के कारण पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हटाने पहुंची. इस दौरान महिला कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. प्रदर्शन के दौरान नेट्टा डिसूजा ने पुलिसकर्मियों पर थूक दिया. पुलिस के मुताबिक 18 सांसदों सहित कुल 197 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया.     

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय