ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ-ಪ್ರಿಯಕರನ ಜೊತೆ ಸೇರಿ ಪತಿಯನ್ನೆ ಮುಗಿಸಿದ ಪತ್ನಿ- ತನಿಖೆಯಲ್ಲಿ ಸತ್ಯ ಬಯಲು-ಮಂಗಳೂರು: ಕದ್ರಿ ಜೋಗಿ ಮಠದ ಮತ್ಸ್ಯೇಂದ್ರನಾಥ ಗುಡಿ ಆವರಣದಲ್ಲಿ ಕ್ರಿ.ಶ 1423 ಕಾಲದ ಶಾಸನ ಪತ್ತೆ-ಬೆಂಗಳೂರು: ಕಾರಿನಲ್ಲಿ ಅನುಮಾನಾಸ್ಪದವಾಗಿ ವ್ಯಕ್ತಿ ಮೃತದೇಹ ಪತ್ತೆ-ಉರ್ಫಿ ರೀತಿ ಮೈ ತೋರಿಸಿಕೊಂಡು ಓಡಾಡೋಕೆ ಧೈರ್ಯ ಇಲ್ಲ: ಟಾಂಗ್ ಕೊಟ್ಟ ಕರೀನಾ ಕಪೂರ್-ಕಳಪೆ ಗುಣಮಟ್ಟದ ಔಷಧಿ ತಯಾರಿಸಿದ 18 ಫಾರ್ಮಾ ಕಂಪೆನಿಗಳ ಲೈಸೆನ್ಸ್ ರದ್ದು..!-ನೀರಿನ ಆಳ ಪರೀಕ್ಷೆಗಿಳಿದು ಮೂವರು ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳು ನೀರುಪಾಲು-ವಿಟ್ಲ: ತೆಂಗಿನ ಮರದಿಂದ ಬಿದ್ದ ವ್ಯಕ್ತಿ ಮೃತ್ಯು-ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆ: ಇಂದಿನಿಂದಲೇ ನೀತಿ ಸಂಹಿತೆ ಜಾರಿ ಸಾಧ್ಯತೆ-ಕಾರ್ಕಳ: ತಾಯಿ ನಿಧನದ ಸುದ್ದಿ ತಿಳಿದು ಪುತ್ರಿ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆ
Previous
Next

बिहार: ब्रेकअप के बाद 60 साल के शख्स ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
बिहार: ब्रेकअप के बाद 60 साल के शख्स ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेतिया से बॉलीवुड फिल्म की तरह एक प्रेम कहानी सामने आई है. ये कहानी पर्दे पर कुछ साल पहले आई अमिताभ बच्चन और जिया खान की फिल्म निशब्द से थोड़ी मिलती जुलती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन का किरदार अभिनेत्री जिया के किरदार के साथ प्यार में पागल रहते हैं और बेतिया में रियल लाइफ लव स्टोरी में 60 वर्षीय शख्स एक महिला के प्यार में पागल रहता है. लेकिन इस अनोखी प्रेम कहानी में एक वक्त ऐसा आता है, जब बुजुर्ग प्रेमी ‘डर’ का शाहरुख खान बन जाता है.


दरअसल बेतिया में रहने वाले 60 साल के शख्स और 48 साल की महिला के बीच प्रेम संबंध थे. बच्चों को लेकर दोनों के प्यार में दूरी आ गई. इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि शख्स हैवान बन बैठा और अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंक दिया. यह घटना नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के बरगजवा गांव की बताई जा रही है. 


पीड़िता का आरोप है कि रात के समय जब वो अपने घर पर सो रही थी. उसी दौरान कासिम मियां नाम का शख्स चुपचाप उसके घर आया और तेजाब फेंक कर भाग गया. जिसकी वजह से वो बुरी तरह झुलस गई और सुबह परिजनों  उसे अस्पताल में भर्ती कराया. गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. महिला ने कैमरे के सामने अपने प्रेम प्रसंग कि बात से तो इनकार किया है. लेकिन दोनों के संबंध को लेकर गांव में चर्चा है

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय