ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ-ಪ್ರಿಯಕರನ ಜೊತೆ ಸೇರಿ ಪತಿಯನ್ನೆ ಮುಗಿಸಿದ ಪತ್ನಿ- ತನಿಖೆಯಲ್ಲಿ ಸತ್ಯ ಬಯಲು-ಮಂಗಳೂರು: ಕದ್ರಿ ಜೋಗಿ ಮಠದ ಮತ್ಸ್ಯೇಂದ್ರನಾಥ ಗುಡಿ ಆವರಣದಲ್ಲಿ ಕ್ರಿ.ಶ 1423 ಕಾಲದ ಶಾಸನ ಪತ್ತೆ-ಬೆಂಗಳೂರು: ಕಾರಿನಲ್ಲಿ ಅನುಮಾನಾಸ್ಪದವಾಗಿ ವ್ಯಕ್ತಿ ಮೃತದೇಹ ಪತ್ತೆ-ಉರ್ಫಿ ರೀತಿ ಮೈ ತೋರಿಸಿಕೊಂಡು ಓಡಾಡೋಕೆ ಧೈರ್ಯ ಇಲ್ಲ: ಟಾಂಗ್ ಕೊಟ್ಟ ಕರೀನಾ ಕಪೂರ್-ಕಳಪೆ ಗುಣಮಟ್ಟದ ಔಷಧಿ ತಯಾರಿಸಿದ 18 ಫಾರ್ಮಾ ಕಂಪೆನಿಗಳ ಲೈಸೆನ್ಸ್ ರದ್ದು..!-ನೀರಿನ ಆಳ ಪರೀಕ್ಷೆಗಿಳಿದು ಮೂವರು ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿಗಳು ನೀರುಪಾಲು-ವಿಟ್ಲ: ತೆಂಗಿನ ಮರದಿಂದ ಬಿದ್ದ ವ್ಯಕ್ತಿ ಮೃತ್ಯು-ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆ: ಇಂದಿನಿಂದಲೇ ನೀತಿ ಸಂಹಿತೆ ಜಾರಿ ಸಾಧ್ಯತೆ-ಕಾರ್ಕಳ: ತಾಯಿ ನಿಧನದ ಸುದ್ದಿ ತಿಳಿದು ಪುತ್ರಿ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆ
Previous
Next

नेपाल के जनकपुर पहुंची भारत गौरव ट्रेन, यात्रियों का जोरदार स्वागत, भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के करवाए जाएंगे दर्शन

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
नेपाल के जनकपुर पहुंची भारत गौरव ट्रेन, यात्रियों का जोरदार स्वागत, भगवान राम से जुड़े धार्मिक स्थलों के करवाए जाएंगे दर्शन

Ramayana Circuit Train, Bharat Gaurav Train: भगवान श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाने वाली पहली भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) देश के 500 यात्रियों को लेकर नेपाल के जनकपुर पहुंच गई. 14 कोच वाली यह ट्रेन बीते दिन जनकपुर धाम स्टेशन पर पहुंची. मंगलवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी. 

केंद्र सरकार ने भगवान श्रीराम से जुड़े स्थलों की यात्रा करवाने के लिए रामायण सर्किट का गठन किया है, जिसके तहत यह ट्रेन चलाई जा रही है. यह पहली बार नेपाल में जनकपुर को कवर कर रही है. इसके अलावा, अयोध्या, नंदीग्राम, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, पंचवटी (नासिक), हम्पी, रामेश्वरम आदि जैसे धार्मिक स्थलों की भी यात्रा करवा रही है. 


गुरुवार को मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत, मधेश प्रदेश के उद्योग, पर्यटन और वन मंत्री शत्रुघ्न महतो, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार शाह, नेपाल रेलवे के महाप्रबंधक निरंजन झा, काठमांडू में भारतीय दूतावास के काउंसलर प्रसन्ना श्रीवास्तव ने ट्रेन में सवाल यात्रियों को जोरदार स्वागत किया.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय