ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ರಾಜ್ಯದ ಅತಿ ಕಿರಿಯ ಮೇಯರ್​: ಬಳ್ಳಾರಿ ಮಹಾನಗರ ಪಾಲಿಕೆಯ ನೂತನ ಮೇಯರ್​​​ ಆಗಿ ಡಿ. ತ್ರಿವೇಣಿ ಆಯ್ಕೆ-ಏ.1ರಿಂದ ಸಿಗರೇಟ್, ತಂಬಾಕು ಉತ್ಪನ್ನಗಳ ಬೆಲೆ ಹೆಚ್ಚಳ-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಹೆಂಡತಿಗೆ ಕತ್ತಿಯಿಂದ ಕಡಿದ ಗಂಡ - ಪತ್ನಿಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ, ಪತಿ ರಕ್ತದೊತ್ತಡದಿಂದ ಸಾವು-ಶೋಭಿತಾ ಜೊತೆ ಡೇಟಿಂಗ್‌, ರೆಡ್‌ಹ್ಯಾಂಡ್ ಆಗಿ ಸಿಕ್ಕಿಬಿದ್ದ ನಾಗಚೈತನ್ಯ-ಸಂಭಾವನೆಗಾಗಿ ಎಂದೂ ಬೇಡಬಾರದು: ನಟಿ ಸಮಂತಾ-ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ-ಪ್ರಿಯಕರನ ಜೊತೆ ಸೇರಿ ಪತಿಯನ್ನೆ ಮುಗಿಸಿದ ಪತ್ನಿ- ತನಿಖೆಯಲ್ಲಿ ಸತ್ಯ ಬಯಲು-ಮಂಗಳೂರು: ಕದ್ರಿ ಜೋಗಿ ಮಠದ ಮತ್ಸ್ಯೇಂದ್ರನಾಥ ಗುಡಿ ಆವರಣದಲ್ಲಿ ಕ್ರಿ.ಶ 1423 ಕಾಲದ ಶಾಸನ ಪತ್ತೆ
Previous
Next

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू पर किया विवादित ट्वीट, भाजपा नेताओं ने पुलिस में की शिकायत

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने द्रौपदी मुर्मू पर किया विवादित ट्वीट, भाजपा नेताओं ने पुलिस में की शिकायत

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर हाल ही में एक ट्वीट किया था. भाजपा नेताओं ने वर्मा की टिप्पणी को अपमानजनक बताते हुए हैदराबाद पुलिस में उनकी शिकायत की है. पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि शिकायत पर कानूनी सलाह के बाद, एस.सी/एस.टी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा सकती है…

विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा एक बार फिर पचड़े में फंस गए हैं. वर्मा ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर एक विवादास्पद ट्वीट किया, जिसे लेकर भाजपा नेताओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है.

‘रंगीला’ और ‘सत्या’ जैसी फिल्में डायरेक्ट कर चुके वर्मा ने, एनडीए की राष्ट्रपति पद उम्मीदवार पर ट्वीट करते हुए लिखा, “अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं?” उनके इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर भी जनता ने आड़े हाथों लिया और आपत्ति दर्ज करवाई.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय