ಬುಧವಾರ, ಮಾರ್ಚ್ 29, 2023
ಮಗನ ಕತ್ತು ಕೊಯ್ದು ಕೊಂದ ತಂದೆ; ಮೂರು ವರ್ಷಗಳ ಹಿಂದೆ ಹೆಂಡತಿಯನ್ನು ನೇಣು ಹಾಕಿ ಕೊಂದಿದ್ದ!-ಬಿಎಸ್ ಯಡಿಯೂರಪ್ಪ ನಿವಾಸದ ಮೇಲೆ ಕಲ್ಲು ತೂರಾಟ: ಮೂವರ ಬಂಧನ-ರಾಜ್ಯದ ಅತಿ ಕಿರಿಯ ಮೇಯರ್​: ಬಳ್ಳಾರಿ ಮಹಾನಗರ ಪಾಲಿಕೆಯ ನೂತನ ಮೇಯರ್​​​ ಆಗಿ ಡಿ. ತ್ರಿವೇಣಿ ಆಯ್ಕೆ-ಏ.1ರಿಂದ ಸಿಗರೇಟ್, ತಂಬಾಕು ಉತ್ಪನ್ನಗಳ ಬೆಲೆ ಹೆಚ್ಚಳ-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಮಂಗಳೂರು: ಸೌದಿಯಲ್ಲಿ ಅಪಘಾತ ಮಲ್ಲೂರಿನ ಯುವಕ ಮೃತ್ಯು-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ: ಹೆಂಡತಿಗೆ ಕತ್ತಿಯಿಂದ ಕಡಿದ ಗಂಡ - ಪತ್ನಿಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ, ಪತಿ ರಕ್ತದೊತ್ತಡದಿಂದ ಸಾವು-ಶೋಭಿತಾ ಜೊತೆ ಡೇಟಿಂಗ್‌, ರೆಡ್‌ಹ್ಯಾಂಡ್ ಆಗಿ ಸಿಕ್ಕಿಬಿದ್ದ ನಾಗಚೈತನ್ಯ-ಸಂಭಾವನೆಗಾಗಿ ಎಂದೂ ಬೇಡಬಾರದು: ನಟಿ ಸಮಂತಾ-ಮೇ 10 ರಂದು ಕರ್ನಾಟಕ ವಿಧಾನಸಭೆ ಚುನಾವಣೆಗೆ ಮತದಾನ, 13ಕ್ಕೆ ಮತ ಎಣಿಕೆ: ಚುನಾವಣಾ ಆಯೋಗ ಘೋಷಣೆ
Previous
Next

जम्मू कश्मीरः अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
जम्मू कश्मीरः अनंतनाग में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

जम्मू कश्मीर में सर्दियां शुरू होने से पहले सीमा पार से आतंकी घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं. सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों के बीच जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाएं भी बढ़ी हैं. आतंकी घटनाओं को लेकर सुरक्षाबल अलर्ट हैं. सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और आए दिन आतंकी मुठभेड़ की घटनाएं भी सामने आ रही हैं.


जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में सोमवार की सुबह-सुबह ही सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. मुठभेड़ की ये घटना अनंतनाग जिले के कोकड़नाग गांव की है. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ जारी है. सुरक्षाबलों और आतंकियों, दोनों ही तरफ से गोलीबारी हो रही है.

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह सुरक्षाबलों की टुकड़ी गश्त के लिए निकली हुई थी. इसी बीच दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकड़नाग में कुछ आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली. सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया. सर्च ऑपरेशन के दौरान ही आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी.

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय