ಗುರುವಾರ, ಮೇ 9, 2024
ಕೋವಿಶೀಲ್ಡ್‌ ಅಡ್ಡ ಪರಿಣಾಮ ಬಹಿರಂಗ ಆದ ಬೆನ್ನಲ್ಲೇ ಉತ್ಪಾದನೆ ಸ್ಥಗಿತಗೊಂಡಿದೆ ಎಂದ ಕಂಪೆನಿ..!-ಭಾರತೀಯ ಸಾಗರೋತ್ತರ ಕಾಂಗ್ರೆಸ್ ಅಧ್ಯಕ್ಷ ಸ್ಥಾನಕ್ಕೆ ಸ್ಯಾಮ್ ಪಿತ್ರೋಡಾ ರಾಜೀನಾಮೆ..!-ಶಾಕಿಂಗ್ ನ್ಯೂಸ್; ಚಿಕನ್‌ ಶವರ್ಮಾ ತಿಂದು 19 ವರ್ಷದ ಯುವಕ ಸಾವು..!-ಅನುಭವಿ ರಾಜಕಾರಣಿ ಕೆ.ವಸಂತ ಬಂಗೇರವರ ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ ಕ್ಷೇತ್ರದಲ್ಲಿ ಸೋಲು ಗೆಲುವಿನ ರಾಜಕೀಯ ಪಯಣ ಹೇಗಿತ್ತು..!-ಮದುವೆ ಆಗಲ್ಲ, ಆದರೆ ರಾಜಕೀಯಕ್ಕೆ ಹೋಗುವ ಆಸೆ ಇದೆ; ಸೋನು ಶ್ರೀನಿವಾಸ್ ಗೌಡ-ಬೆಳ್ತಂಗಡಿ ಮಾಜಿ ಶಾಸಕ ಕೆ. ವಸಂತ ಬಂಗೇರ ನಿಧನ..!-ರೋಹಿಣಿ ಸಿಂಧೂರಿ ಮತ್ತು ರೂಪ ಮೌದ್ಗಿಲ್ ಗೆ ನ್ಯಾಯಾಲಯ ಮಹತ್ವದ ಸಲಹೆ ; ಏನದು?-ಕೋವಿಶೀಲ್ಡ್ ಲಸಿಕೆ ಹಿಂಪಡೆದ ತಯಾರಕ ಕಂಪನಿ ಆಸ್ಟ್ರಾಜೆನಿಕಾ..!-ಹೆಚ್ ಡಿ ರೇವಣ್ಣಗೆ ಮೇ 14 ರವರೆಗೆ ನ್ಯಾಯಾಂಗ ಬಂಧನ ಮುಂದೂಡಿಕೆ..!-ಮಂಗಳೂರು: 21 ವರ್ಷದ ಕಾಲೇಜು ವಿದ್ಯಾರ್ಥಿನಿ ನಾಪತ್ತೆ...!
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

New Zealand: सबसे बड़ी झील के नीचे 'महाज्वालामुखी' में बढ़ी हलचल से खतरा, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
New Zealand: सबसे बड़ी झील के नीचे ‘महाज्वालामुखी’ में बढ़ी हलचल से खतरा, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

न्यूजीलैंड (New Zealand) की सबसे बड़ी झील का नाम है लेक ताउपो (Lake Taupo). इसके नीचे दुनिया का सबसे भयानक विस्फोट करने वाला ज्वालामुखी है. जो पिछले कई महीनों से लगातार कांप रहा है. गुर्रा रहा है. और यह गुर्राहट खत्म नहीं हो रही है. खतरे की आशंका को लेकर इस खूबसूरत देश के वैज्ञानिकों अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया है. यह ज्वालामुखी 1800 साल पहले फटा था, जो धरती के पांच हजार साल के इतिहास का सबसे बड़ा विस्फोट था. 

जियोलॉजिकल एजेंसी GeoNet ने एक बयान जारी करके कहा है कि लेक ताउपो के नीचे पिछले कुछ दिनों में 700 छोटे भूकंप महसूस किए गए हैं. यह झील एक ज्वालामुखी के काल्डेरा पर मौजूद है. ज्वालामुखी को लेकर छह अलर्ट लेवल होते हैं. पहला 0 यानी शांत है. आखिरी 6 यानी खतरनाक विस्फोट. हमने फिलहाल इसे 2 का लेवल दिया है. क्योंकि ज्वालामुखी किसी भी लेवल पर फट सकता है. अलर्ट लेवल किसी भी समय बदल सकता है. 


इससे पहले लेक ताउपो के नीचे मौजूद ज्वालामुखी ओरुआनुई ज्वालामुखी (Oruanui Supervolcano) 200 ईसापूर्व के आसपास फटा था. इसकी वजह से न्यूजीलैंड के मध्य और उत्तरी द्वीप पर भयानक बर्बादी हुई थी. कई सालों तक इंसानी बस्तियों पर आसमान से राख गिरती रही थी. क्योंकि इसने 100 क्यूबिक किलोमीटर राख वायुमंडल में फेंका था. जो धीरे-धीरे जमीन पर गिरती रही. जियोनेट ने बताया यह पहली बार हुआ है कि जब हम इस ज्वालामुखी का अलर्ट लेवल बढ़ा रहे हैं. क्योंकि यह कई महीनों से खतरनाक स्थिति में कांप रहा है. गुर्रा रहा है. यानी इसके नीचे कुछ हो रहा है. 

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय