ಗುರುವಾರ, ಮೇ 9, 2024
ಕರ್ನಾಟಕ ಬಿಜೆಪಿ ಸಾಮಾಜಿಕ ಜಾಲತಾಣದ ಸಂಚಾಲಕ ಪೊಲೀಸ್ ವಶಕ್ಕೆ; ಏನಿದು ಪ್ರಕರಣ?-ಬಿವೈ.ರಾಘವೇಂದ್ರ ವಿರುದ್ಧ ಪಕ್ಷೇತರ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ಈಶ್ವರಪ್ಪ ಚುನಾವಣಾಧಿಕಾರಿಗಳಿಗೆ ದೂರು..!-ಬಿವೈ.ರಾಘವೇಂದ್ರ ವಿರುದ್ಧ ಪಕ್ಷೇತರ ಅಭ್ಯರ್ಥಿ ಈಶ್ವರಪ್ಪ ಚುನಾವಣಾಧಿಕಾರಿಗಳಿಗೆ ದೂರು..!-ಕ್ಯಾಮೆರಾಗಳ ಮುಂದೆನೇ ನಾಯಕ ಕೆ ಎಲ್ ರಾಹುಲ್ ಗೆ ತರಾಟೆಗೆ ತೆಗೆದುಕೊಂಡ LSG ಮಾಲೀಕ ; ಅಭಿಮಾನಿಗಳು ಆಕ್ರೋಶ..!-ಮನೆಯಲ್ಲಿ ನೇಣುಬಿಗಿದುಕೊಂಡು ಅತಿಥಿ ಉಪನ್ಯಾಸಕಿ ಆತ್ಮಹತ್ಯೆ-SSLC ಪಲಿತಾಂಶ ಪ್ರಕಟ; ಇಲ್ಲಿದೆ ಲಿಂಕ್-ಕೋವಿಶೀಲ್ಡ್‌ ಲಸಿಕೆ ಪಡೆದವರಲ್ಲಿ ಅಡ್ಡಪರಿಣಾಮದ ಬಗ್ಗೆ ಪ್ಯಾಕ್‌ ಮೇಲೇ ಸ್ಪಷ್ಟನೆ ನೀಡಿದ್ದೇವು: ಸೀರಂ-ಜೆಪಿ ನಡ್ಡಾ ಮತ್ತು ಅಮಿತ್ ಮಾಲವೀಯಗೆ ವಿಚಾರಣೆಗೆ ಹಾಜರಾಗುವಂತೆ ಬೆಂಗಳೂರು ಪೊಲೀಸರಿಂದ ಸಮನ್ಸ್.!-ಇಂದು SSLC ಪಲಿತಾಂಶ ಪ್ರಕಟ; ಎಷ್ಟು ಹೊತ್ತಿಗೆ ಪಲಿತಾಂಶ ಪ್ರಕಟವಾಗಲಿದೆ.?-Gold Price: ದುಬಾರಿಯಾಗಿದ್ದ ಚಿನ್ನದ ದರ ಇಂದು ಹೇಗಿದೆ.?
Previous slide
Next slide

Select Lanuage:

विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी आम आदमी पार्टी; सोमवार को बेंगलुरु में होनी है मीटिंग

Twitter
Facebook
LinkedIn
WhatsApp
विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी आम आदमी पार्टी; सोमवार को बेंगलुरु में होनी है मीटिंग

नई दिल्ली: सोमवार को बेगलुरु में विपक्षी दलों की होने वाली बैठक में आम आदमी पार्टी हिस्सा लेगी। रविवार को आप सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी की राजनीतिक मामलों की हुई बैठक के बाद यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में समान विचारधारा वाले दलों की बैठक में हिस्सा लेगी। वहीं इस बैठक से पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा है कि पार्टी दिल्ली में अधिकारियों पर नियंत्रण पर केंद्र के अध्यादेश का विरोध करेगी। इसके बाद आप आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने इसे एक सकारात्मक विकास कहा है। 

बैठक 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली है

बात दें कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्ष एक साथ होकर चुनाव लड़ना चाह रहा है। इसके लिए पहल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू की और 23 जून को इससे जुड़ी बैठक पटना में हुई थी। अब अगली बैठक 17 और 18 जुलाई को कर्नाटक के बेंगलुरु में होने वाली है। इस बैठक के लिए कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई विपक्षी दलों के नेताओं को निमंत्रण पत्र भी भेजा है। खरगे ने अपने निमंत्रण पत्र में कहा, “बैठक एक बड़ी सफलता थी क्योंकि हम हमारी लोकतांत्रिक राजनीति को खतरे में डालने वाले विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने में सक्षम थे और अगला आम चुनाव एकजुट होकर लड़ने पर सर्वसम्मति से सहमत हुए।” कांग्रेस अध्यक्ष ने नेताओं को आगे याद दिलाया कि हम जुलाई में फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं। 

हमारा समर्थन करने के लिए यहां क्लिक करें

इससे जुड़ी अन्य खबरें

राष्ट्रीय

अंतरराष्ट्रीय